सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा भारत में 

क्या आप जानते है की गणेश जी की सबसे बड़ी मूर्ति (प्रतिमा ) कहाँ स्तिथ है ?  

Bada Ganpati Temple Indore . मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भगवान श्री गणेश का एक भव्य मंदिर है , इस मंदिर में लगी गणपति की प्रतिमा सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा है | यह मंदिर गणेशजी के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है | इस मंदिर का नाम है बड़ा गणपति मंदिर (Bada Ganpati Mandir Indore) . यह इंदौर के भव्य मंदिरों में से एक है जहाँ हर महीने लाखो भक्त गणपति जी के दर्शन करने दूर दूर से आते है . 

कैसी है प्रतिमा :

मंदिर में गणेशजी की विराजित मूर्ति जिसकी ऊंचाई 25 फीट है | प्रतिमा 4 फीट ऊँचे और 14 फीट के चबूतरे पर विराजमान है | यह मूर्ति 19वी सदी के प्रारंभ में बनाई गयी थी जिसे बनने में तीन साल से भी ज्यादा समय लगा | इस प्रतिमा को बनाने में मुख्य तीर्थ स्थानों जैसे काशी , अयोध्या , उज्जैन मथुरा का जल और मिट्टी काम में ली गयी थी | मूर्ति में सोना चाँदी , ताम्बा , अष्टधातु, और नवरत्न आदि का प्रयोग भी किया गया है | ऐसा माना जाता है की यह विश्व की सबसे बड़ी और विशाल गणेश जी की मूर्ति है . 

bada ganpati mandir indour

धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत

कब कब बदलता है गणेश जी की सबसे बड़ी मूर्ति का चौला :

बताया जाता है की एक वर्ष में 4 बार गणेश जी की सबसे बड़ी मूर्ति का चौला बदला जाता है | इतनी बड़ी प्रतिमा होने के कारण 15 दिन से ज्यादा समय पुनः चोला चढाने में लगता है | चोले के लिए 25 किलो सिंदूर और 15 किलो घी की जरुरत पड़ती है |

bada ganesh ji indore temple

कैसे हुआ मंदिर स्थापित 

बताया जाता है की उज्जैन नगरी के रहने वाले दाधीच परिवार के एक मुखिया ने सपने में गणेश जी को देखा और फिर उनकी इच्छा पर यह मंदिर बनाने का फैसला लिया . इतनी बड़ी मूर्ति के निर्माण में कई चीजे काम में ली गयी है जैसे की ईट, पत्थर , सात पठारों की चट्टानें , पवित्र नदियों का जल और मिटटी , हाथी और घोड़े के पैरो से कुचली गयी मिट्टी , पांच रत्न (हीरा , पन्ना , पुखराज , माणिक , मोती ) . 

गणपति के भक्तो का आस्था का केंद्र :

यह मंदिर सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों से भी भक्तो का अनुपम केंद्र रहा है | इस मंदिर में मिलती है भक्तो की इच्छाओ को पूर्णता |

मंदिर से जुडी जानकारिया :

मंदिर सुबह 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है | मंदिर सुभाषचन्द्र मार्ग एअरपोर्ट रोड पर है |

हिन्दू धर्म में 10 सबसे पवित्र और पूजनीय वृक्ष

भारत के 12 प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कौनसे है

भैरव नाथ बाबा के 6 प्रसिद्ध मंदिर 

Post a Comment

Previous Post Next Post