होलिका दहन की पूजा कैसे करे

Holika Dahan Ki Pooja Kaise Kare || होलिका दहन प्रहलाद की भक्ति की शक्ति और भगवान विष्णु की कीर्ति की याद में मनाई जाती है | इस दिन सभी होलिका की पूजा करते है | और अंत में होलिका का स्वाहा हो जाता है . होलिका की गोद में बैठा भक्त वत्सल प्रह्लाद को निकाल लिया जाता है . 

होलिका दहन की पूजा कैसे करे

होलिका की पूजा में काम आने वाली सामग्री :

Holika Dahan Pujan Samgri . पवित्र जल का लोटा , कुमकुम , चावल , कच्चा सूत , मूँग , हल्दी गाठ , बताशे , नारियल पुष्प , गंध , गोबर के उपले , नई फसल जैसे चने और गेहूं की बालिया |

कैसे करे पूजा : पवित्र गंगा जल से पहले उस स्थान को शुद्ध करे | होलिका के चारो तरफ तीन या सात परिक्रमा करे और साथ में कच्चे सूत को लपेटे | ध्यान रहे यह समय भद्रा के बाद का ही हो | पूजन करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में हो | फिर लोटे के जल और अन्य पूजन सामग्री एक एक करके होलिका को अर्पित करे | विधि पंचोपचार की हो तो सबसे अच्छी है | पूजा में सप्तधान्य से भी पूजा की जाती है हो है गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर।

होलिका दहन पर लाभकारी टोटके तो करते है बुरे समय को दूर 

पूजन करते समय होलिका को देखते हुए निम्न मंत्र बोले :

अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌

सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होलिका में सही मुहर्त पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर दी जाती है। अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही डंडे को बाहर निकाल लिया जाता है। यह डंडा भक्त प्रहलाद का प्रतीक है | इसके बाद लोग लोहे और स्टील की जाली से घर में होलिका दहन के जलते उपले लाते है और इसमे पापड सेक कर खाते है .  

होलिका के समय नयी फसले आने लग जाती है अत: इन्हे भी पूजन में विशेष स्थान दिया जाता है और होलिका की लपटों से इसे सेक कर घर के सदस्य खाते है और धन धन और समृधि की विनती की जाती है |

होलिका के बाद बड़ो को गुलाल से तिलक लगाकर चरण स्पर्श किये जाते है | सब एक दुसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत की शुभकामनाये देते है |

किन पांच चीजो के बिना होली है अधूरी

रंगपंचमी पर्व (धुलंडी ) का क्या महत्व है 

फाल्गुन मास का हिन्दू धर्म में महत्व और महिमा

होली का डंडा क्या होता है और जाने शुभ मुहूर्त होली 2023

 Conclusion (निष्कर्ष ) 

तो दोस्तों इस तरह आपने जाना कि Holika Dahan Ki Puja Vidhi (होलिका दहन पर कैसे पूजा करनी चाहिए ) . इसमे पूजा सामग्री क्या क्या काम में लेनी चाहिए . होलिका दहन के समय कौनसे मंत्र बोलने चाहिए .


Post a Comment

Previous Post Next Post