तिरुपति बालाजी के मंदिर के इस रहस्यों को जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

Tirupati Balaji Rahasya in Hindi भारत में तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर सिर्फ दक्षिण में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है . इसका कारण है यहा विष्णु का सबसे चमत्कारी मंदिर . 

भारत के सबसे अमीर और धनवान मंदिरों में सबसे ऊपर जिस मंदिर का नाम आता है वो है तिरुपति में स्थित वेंकटेश्‍वर भगवान का मंदिर | इसे हम तिरुपति बालाजी के नाम से भी जानते है | यह तिरुमला की पहाड़ियों में बना भगवान विष्णु को समर्प्रित मंदिर है जहा हर साल करोडो भक्त दर्शन लाभ उठाने आते है | इस मंदिर से जुड़ी कई ऐसी रोचक बाते है जो इस मंदिर के प्रति भक्तो की आस्था ओर अधिक बढाती है | आइये जानते है इन रोचक तत्वों को …..

तिरुपति बालाजी के मंदिर के रहस्य

☼ शायद दुनिया में वेंकटेश्‍वर भगवान की प्रतिमा एकमात्र ऐसी है जिसे पसीना आता है | साथ ही इस मूर्ति का का तापमान सदैव 110 फॉरेनहाइट रहता है | जिसे पुजारी समय-समय पर बार बार पोंछते रहते हैं।


 बालाजी मंदिर के गर्भगृह में एक अखंड दीपक हमेशा जलता रहता है | इसमे ना कभी तेल ना कभी घी डाला जाता है | यह दीपक सभी के लिए पहेली बना हुआ है |

 मंदिर से जुड़ा एक और विचित्र नियम यह है की इस मंदिर के गर्भगृह में सिर्फ एक ही गाँव के लोग प्रवेश कर सकते है | साथ ही इसी गांव से भगवान के लिए फल, फूल, प्रसाद, भोग आदि आता है |

 हर गुरूवार को तिरुपति बालाजी के चन्दन का तिलक किया जाता है , जब ये लेप हटाया जाता है तो मूर्ति पर माँ लक्ष्मी के चिन्ह उभर जाता है |

☼ यहा बालाजी के मंदिर में पचाई कर्पूरम अर्पित किया जाता है जिसमे कपूर मिला होता है | यह पचाई कर्पूरम किसी सामान्य पत्थर को चटका सकता है पर यहा स्तिथ मूर्ति पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ता |

☼ इस मंदिर में वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति पर सिर के बाल अत्यंत मुलायम और वास्तविक है |

 वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति का पिछला हिस्सा हमेशा नम रहता है ध्यान से सुनने पर इसमें से सागर की आवाज सुनाई देती है और यह आवाज कहां से आती है इसका अभी तक कोई पता नहीं लगा है।

☼ ऐसा माना जाता है कि 18 वी शताब्दी में यहां के राजा ने 12 व्यक्तियों को मारकर मंदिर की दीवार पर लटका दिया था उस समय भगवान स्वयं ही यहां पर प्रकट हो गए थे और यह मंदिर 12 सालों तक बंद रहा था |

अनोखा रिवाज

⭐ इस मंदिर में एक ऐसी प्रथा है जो दुसरे मंदिरों से बिलकुल विपरीत है | यहा मंदिर में चढ़ाये गये पुष्प और तुलसी पत्ते मंदिर के पीछे बने कुएं में डाले जाते है | इन्हे भक्तो में भी बांटा जाता है |

⭐  इस मंदिर में आने वाले पुरुष और महिला अपने केश का दान करते है | ऐसी मान्यता है की उन केशो के साथ ही वे अपने बुरे कर्म और पाप यहा छोड़ जाते है | सिर्फ तिरुपति बालाजी मंदिर में ही भक्त बालो का दान करते है . चाहे भक्त महिला हो या पुरुष . 

⭐ सबसे अमीर मंदिर होकर भी तिरुपति बालाजी को सबसे गरीब देवता के रूप में जाना जाता है जो धन के देवता कुबेर के ऋणी है | भक्त अपने भगवान को ऋण से उतारने के लिए दिल खोल कर सोने चांदी और रुपयों का दान करते है |

सांवरिया सेठ मंदिर के चमत्कार क्या है 

सारांश 

  1.  तो दोस्तों ये थे वो चौंकाने वाले रहस्य जो तिरुपति बालाजी से जुड़े हुए है और इस मंदिर को चमत्कारी मंदिर बनाते है .   आशा  करता हूँ कि यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी 

यहा हनुमान करते है फैसला , कहलाता है बजरंगी पंचायत मंदिर


Post a Comment

Previous Post Next Post