कोलकाता का चाइनीज काली मंदिर

Chinese Kali Temple In Kolkataक्या हो जब दुसरे देश के लोग जो दुसरे धर्म को मानने वाले है , वो एक चमत्कार से हिन्दू धर्म के सामने नतमस्तक हो जाये , और उन्ही के देवी देवता का मंदिर बनाकर पुजारी बन जाये . जी हां ऐसा रियल में हुआ है चाइना के एक व्यक्ति के साथ और उन्होंने बना दिया फिर माँ काली का भारत में मंदिर  

 भारत में पूजी जाने वाली काली माता का चमत्कार चीनी लोग भी मानने लगे है और उन्ही के द्वारा एक मंदिर के निर्माण में सहयोग किया गया है और चाइनीज काली मंदिर के नाम विख्यात है |

kolkata ka china mandir


यह मंदिर कोलकाता के टंगरा में में है | यह मंदिर ब्रिटिश शासन के समय से ही है | इस जगह को चाइनाटाउन के नाम से भी जाना जाता है | स्थानीय लोग बताते है इस मंदिर के बनने में चीनी लोगो को बहुत बड़ा हाथ था |

chines woman worship of kaali maa

चीनी लोगो का इस मंदिर के पीछे बड़ा हाथ :

अंग्रेजो के समय बहुत सारे चीनी परिवार व्यापार के लिए इस जगह पर रहते थे | उनके साथ कई हिन्दू परिवार साथ में रहते थे | हिन्दू भक्त उस समय एक पेड़ के निचे काली माँ की प्रतिमा को रखकर पूजा करते थे | एक बार एक चीनी परिवार का बच्चा बहुत बीमार पड़ गया |

डॉक्टर के ईलाज भी उसे ठीक नही कर पा रहे थे | तब उस चीनी परिवार ने माँ काली से विनती की | माँ काली की कृपा से बच्चा पूर्णतया ठीक हो गया | चीनी परिवार का माँ में आस्था बढ़ गयी और उन्होंने माँ का आभार प्रकट करने के लिए मंदिर बनवाया |

मंदिर में हिन्दुओ के साथ चीनी भक्त :

इस मंदिर में भारत के काली माँ के भक्तो के अलावा चीन से भी बहुत सारे लोग मंदिर में दर्शन करने और कामना पूर्ति के लिए आते है |

chines kali temple


मंदिर में आज हिन्दू लोगों के अलावा, यहाँ रह रहे चीन के लोग तो पूजा करते ही हैं साथ ही साथ चीन से भी लोग माता के दर्शन करने आते हैं। यही कारण है कि इस मंदिर को चाइना काली माता मंदिर भी कहते है। 

मंदिर का विशेष प्रसाद :

इस मंदिर में प्रसाद के रूप में चाइनीज फुड का भोग लगाया जाता है | मंदिर में लगी प्रतिमा को कभी नूडल्स, मोमोज, चावल आदि अर्प्रित कर भक्तो में बांटे जाते है |  शायद ऐसा अनोखा प्रसाद वाला यह पहला हिन्दू मंदिर है 

Chines Kali Temple




यह भी जरुर पढ़े :

➜ टूटी झरना मंदिर का शिवलिंग क्यों है चमत्कारी

➜ हिन्दू धर्म में  ग से पूजी जाने वाली चीजे 

➜ निराई माता के नवरात्रि में जल उठती है अपने आप माँ की ज्योत

थाईलैंड का नर्क मंदिर जो बताता है मरने के बाद सजाये 

Post a Comment

Previous Post Next Post