गोमती चक्र से करे सुख समृधि में वृद्धि

Gomati Chakra ke Upay or Chamtkar . सफ़ेद और क्रीम रंग में आने वाला और समुन्द्र और नदी के जल में जन्मा गोमती चक्र हिन्दू धर्म में पौराणिक रूप से बहुत ही आध्यातिम्कता रखता है . यह मुख्य रूप से गोमती नदी में मिलता है और इसका आकार श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र की तरह होता है . यही कारण है कि इसे गोमती चक्र कहा जाता है .

गोमती चक्र के चमत्कारी उपाय

इसे चमत्कारी शैल कहा जाता है जो माँ लक्ष्मी को अपनी तरफ आकर्षित करता है . जिस घर में गोमती चक्र रखे जाते है वहा लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहती है .

आज हम इस आर्टिकल में गोमती चक्र के चमत्कारी उपाय और टोटको के बारे में जानेंगे

➜ लक्ष्मी जी का  चमत्कारी कनकधारा पाठ , जिससे हुई थी सोने की बरसात  

क्या और कहाँ मिलता है गोमती चक्र :

यह सस्ता चक्रनुमा सफ़ेद पत्थर होता है जो गोमती नदी में पाया जाता है | इस नदी के नाम के कारण ही इसे गोमती चक्र कहते है | माना जाता है की यह माँ लक्ष्मी का ही एक रूप है | पूजा आराधना और तांत्रिक कार्यो में इसका उपयोग किया जाता है | कहते है इससे अनेको असाध्य रोगों से निजात पाया जाता है |

अब जाने गोमती चक्र से क्या क्या टोटके और कार्य साध्य कर सकते है |

गोमती चक्र के चमत्कारी उपाय क्या है ? 

धन लाभ के लिए गोमती चक्र का उपयोग :

धन लाभ के लिए 11 गोमती चक्र अपने घर के मंदिर मे लक्ष्मी जी की मूर्ति के आगे रखे आपको कुछ ही दिनों में लाभ नजर आने लगेगा ।
अपनी तिजोरी में ११ गोमती चक्र सिंदूर लगाकर रख दे , तिजोरी आर्थिक रूप से उन्नत रहेगी |

गोमती चक्र के फायदे जाने


व्यापार वृद्धि के लिए गोमती चक्र का उपयोग :

आपके व्यवसाय वाली जगह पर ११ गोमती चक्र लाल कपड़े में डालकर व्यवसाय वाली जगह पर चौखट पर लटका दे इससे व्यापार में वृधि होने लगेगी |

स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोग :

जो व्यक्ति रोगी है उसके ऊपर से सात या 21  गोमती चक्र तीन बार वार करके बहते पानी में बहा दे इससे रोगी के रोग धीरे धीरे दूर होने लगते है |

अटके धन को पाने के लिए गोमती चक्र की विधि :

जिस भी व्यक्ति ने आपके धन को रोक रखा है , आप उससे अपना धन पाने के लिए इस गोमती चक्र का प्रयोग करे 

आप पाँच गोमती चक्र ले और उस व्यक्ति का नाम लेकर माँ लक्ष्मी से विनती करे की वो आपका धन दिलवा दे | फिर इन पाँचो गोमती चक्रो को गिल्ली मिट्टी में दबा दे |

वास्तु दोष मिटाने के लिए उपाय  :

गोमती चक्र में एक चमत्कारी शक्ति यह भी है की यह घर के वास्तु दोष मिटाने में सहायक होता है . यदि 11 गोमती चक्र को भूमि पूजन के समय नींव में दबा दिया जाए तो बनने वाले घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते है

➜ वास्तु दोष को शांत करने के लिए मंत्र और जप विधि 

इसके साथ ही यदि घर पहले ही बन चूका है और उसमे वास्तु दोष है तो आप घर के मंदिर में 11 गोमती चक्र रखकर भी यह दोष दूर कर सकते है .


यह भी पढ़े …

क्या है ब्रहम मुहर्त की महिमा

➜ आपकी राशि के अनुसार आपको कौनसा तिलक लगाना चाहिए

➜ देवी लक्ष्मी को ये 5 चीजे है अत्यंत प्रिय , घर में रखने से खिची आएगी लक्ष्मी

➜ अपने पर्स को कैसे रखे धन से भरा भरा , जाने ये उपाय

सारांश 

  1. गोमती चक्र गोमती नदी में मिलने  वाला सुदर्शन आकार का एक शैल है . यह धार्मिक और पौराणिक महत्व रखता है .  यहा हमने आपको धन प्राप्ति , स्वास्थ्य लाभ और वास्तु दोष मिटाने के कुछ गोमती चक्र से जुड़े उपाय बताये है .  आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी.



Post a Comment

Previous Post Next Post