दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब पेड़

Top 10 Most Strangest Trees  Around The World ,  Duniye Me Sabse Alag Ped Kounse Hai  .  

पेड़ पौधे प्रकृति का एक अनमोल उपहार है जो निस्वार्थ भाव से सभी दुसरे जीवो को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पहुंचाता है .  हमने पहले अपनी पोस्ट में आपको पेड़ पौधो से जुड़ी  50 ++ रोचक  बाते बताई थी , आज हम सबसे विचित्र और अजब गजब 10 पेड़ो के बारे में जानेंगे .   


दुनिया के 10 अजब गजब पेड़

    इस दुनिया में लाखो तरह की पेड़ो की प्रजातियाँ है , अलग अलग परिवेश में अलग अलग तरह के पेड़ पौधे उगते है जैसे बर्फ में उगने वाले पेड़ , रेगिस्तान में उगने वाले पेड़ , कीचड़ में उगने वाले आदि . 

    आज हम इस आर्टिकल में आपको उन सबसे विचित्र और अजीबोगरीब पेड़ पौधो के बारे में बताने वाले है जो दुनिया में सबसे अलग अपनी पहचान बनाते है . 

    ड्रैगन ट्री (कैनरी आईलैंड)

    ड्रैगन ट्री को आप जब देखेंगे तो यह आपको सबसे अलग तरह का पेड़ लगेगा . इसकी बनावट और इसका रूप ही इसे सबसे अलग बनाता है . 

    Dragon Trees Canry Island


    इसकी सभी शाखाये एक छतरी का निर्माण करती है , कमाल की बात यह है कि यह छतरी का रूप एक सर्किल की तरह होता है . 

    ये पेड़ विशेष रूप से उत्तर पश्चिमी अमेरिका के कैनरी आइलैंड पर उगते है . इन्हे ड्रैगन का खून पेड़ भी कहा जाता है . इसके पीछे लोकल लोग एक कहानी बताते है कि एक बार एक ड्रैगन यहा मर गया था और फिर इस पेड़ के रूप में बदल गया . इसी कहानी के आधार पर इस पेड़ का नाम ड्रैगन ब्लड (Dragon Blood Tree) रखा गया है . 

    साथ ही जब आप इस पेड़ को काटेंगे तो आपको खून जैसा द्रव भी इसमे से बहता हुआ नजर आएगा . 

    यह सभी बाते इस पेड़ को दुनिया का सबसे रहस्मई पेड़ बनाती है . 

    ग्रेट सिकुआ ट्री

    दुनिया के सबसे विचित्र और अजीबोगरीब पेड़ो में ग्रेट सिकुआ ट्री भी अपना नाम रखता है . ये पेड़ दुनिया के सबसे बड़े और विशाल पेड़ो में आते है . 

    The Great Sikua Tree
    Photo : https://unsplash.com

    इनकी लम्बाई 275 फीट के करीब और इनकी उम्र 2700 साल के करीब होती है .  यदि वजन की बात करे तो एक पेड़ औसतन 6 टन का होता है 

    जबूटीकाबा

    Jabuticaba Tree .  यह पेड़ अपने फलों के कारण सबसे अजीब पेड़ो में शामिल है . आप जानकर चौंक जायेंगे कि इस पेड़ पर फल टहनियों पर नही बल्कि इस पेड़ के तने पर लगते है . ये काले फल अंगूर जैसे होते है और इन्हे बहुत ही चाव से खाया जाता है और इस फलो के रस से वाइन बनाई जाती है . 

    जबुटीकाबा पेड़ तने पर उगते है फल

    इस पेड़ का तना और शाखाओ की छाल इसके काले रंग के बोर जैसे फलो से घिरी रहती है .

    इस पेड़ के फल कैंसर म ह्रदय रोग , डाईबिटीज के ईलाज के लिए बहुत अच्छे माने जाते है . 
     

    बोटल पेड़

    Bottle Tree in Hindi Facts 

    अब देखिये एक और अनोखे पेड़ को जिसको उसके रूप की वजह से ही नाम मिला है बोटल बम . इस पेड़ का तना एक बोटल की शेप में होता है . यह पेड़ बहुत जहरीला होता है और इसके अन्दर जो रस होता है उसमे जहर होता है . 

    Bottel Tree Austrailia

    कहते है कि पुराने समय में लोग इस रस में तीर की नोक गुसा कर शिकार किया करते थे .  ये पेड़ मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया , नामीबिया  में पाए जाते है जिन्हें दुनिया का सबसे जहरीला पेड़ (Most Deadliest Tree in the World ) भी कहते है . 

    इस पेड़ पर सफ़ेद गुलाबी फुल लगते है जो बहुत सुन्दर होते है . 

    दुनिया में अजब गजब शक्ल के फूल पत्ते और  पेड़

    ➜ दुनिया के जानलेवा और खतरनाक पेड़ कौनसे है

    ट्री ऑफ़ लाइफ  

    आपने सुन रखा होगा कि रेगिस्तान में पानी की कमी से कोई बड़ा पेड़ नही उग सकता है . पर इस सिद्दांत को झूठा साबित करने वाला एक पेड़ 400 सालो से रेगिस्तान की गर्म और सुखी भूमि पर टिका हुआ है . 

    इस पेड़ को सभी जीवन का पेड़ (Tree Of Life ) कह कर पुकारते है . 

    रेगिस्तान में उगने वाला पेड़
    Photo : atlasobscura.com

    यह पेड़ बहरीन देश के रेगिस्तान में उगा हुआ है और इसकी उम्र 400 साल से भी ज्यादा है . आश्चर्य की बात यह है कि इसे रेगिस्तान में पानी कहाँ से मिलता है . 

    वैज्ञानिको के अनुसार इस पेड़ की जड़े बहुत गहरी है जो अपने लिए पानी भूमि में से खोज लेती है . 

    ➜ कोई नाचने से डरता है कोई सुन्दरता से , जाने 15 अजीबोगरीब फोबिया के बारे में

    रेनबो ट्री (Rainbow Tree ) 

    फिलिपिन्स , इंडोनेशिया  में पाए जाने वाले यह दुनिया का सबसे अनोखा पेड़ है . इस पेड़ की छाल सत रंगी यानी की मल्टीकलर में होती है जो इसे सबसे अलग पेड़ बनाती है . यही कारण है कि इस पेड़ को रेनबो ट्री कहते है . 

    इनका पैटर्न बिखरा हुआ होता है जैसी की किसी पेंटर ने अलग अलग कलर फेंका हो , यह दिखने में बहुत ही सुन्दर दिखाई देते है . 

    Rainbow Tree

    इन्हे रेनबो यूकेलिप्‍टस नाम से जाना जाता है . साथ ही इसे इंद्रधनुषी पेड़ भी कहते है . 

    बाओबाब पेड़ (Baobab Tree )

    साउथ अफ्रीका में पाया जाने वाला यह विचित्र पेड़ अपने रूप के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इसे देखने पर आपको अपनी आँखों पर यकीं नही होगा . आपको लगेगा कि आप उलटे पेड़ को देख रहे है . 

    यह पेड़ देखने पर लगता है कि इसे जड़े इसके सिर पर है . 

    Baobab Tree
    Photo : https://www.wanderlust.co.uk

    इन पेड़ो का तना बहुत लम्बा पर शाखाये बहुत कम और छोटी होती है . साथ ही इसके ऊपर नाममात्र के पत्ते आते है . 

    ये पेड़ 30 मीटर ऊँचे और 11 मीटर चौड़े होते है , सबसे ख़ास बात यह कि यह पेड़ पानी के भूखे होते है और यह अपने अन्दर 17 हजार लीटर तक पानी भरके रख सकता है . 

    इस पेड़ पर छह महीने तक पत्ते लगे रहते है और छह महीने यह बिना पत्तो के ठूंठ बना रहता है . 


    सिल्वर बिर्च पेड़ 

    फ़िनलैंड देश में आपको बहुत ही सुन्दर पेड़ देखने को मिलेगे जो बर्फीले माहोल में बढ़ते  है . इस पेड़ पर बहुत सारी सफ़ेद पत्तियां लगती है जो इस पेड़ की खूबसूरती को बढ़ा देती है . 

     

    Snow White Tree Finland

    ये पेड़ जब आप एक समूह में देखते है तो आपको देविक लगते है जैसे की आप दूसरी दुनिया में आ गये हो . 

    ट्री ऑफ़ टुले  

    मैक्सिको में यह पेड़ स्तिथ है जिसे दुनिया बार से लोग देखने और इसके साथ सेल्फी खिचाने आते है . इस पेड़ का नाम है ट्री ऑफ़ टूले (Árbol del Tule) . यह पेड़ दुनिया में सबसे अलग हटकर है क्योकि इसका तना दुनिया का सबसे मोटा तना है . 

    ट्री ऑफ टूले
    Photo : wonderslist.com

    Most Broad Stem Of Tree . इस पेड़ की उम्र 1200 से लेकर 3500 साल की बताई जाती है .  इस पेड़ के तने की मोटाई 138 फीट की है . 


    सिल्क कॉटन ट्री कम्बोडिया 

    कम्बोडिया में सिल्क कॉटन ट्री पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर देता है . इस पेड़ की जड़े धरती से आसमान की तरफ उठी हुई है हो एक शेप बनाती है . इस पेड़ की जड़ो को देखने पर लगता है कि कोई विशायाकाल मानव मूर्ति अपने बहुत सारे पैरो पर  विराजमान है . 

    यह पेड़ जिस धरती पर उगा हुआ है वो 100 से ज्यादा सालो तक किसी के द्वारा छुआ नही गया है . अब इस जगह को अंकोर आर्चेलॉजिकल पार्क का नाम दे दिया गया है . 

    दुनिया भर से लोग इस पेड़ के दर्शन आते है , लोग इसे देवी देवताओ की शक्ति से भरपूर पेड़ मानते है और यहा अपनी मनोकामना पूर्ण होने की विनती करते है . 

    महासागरो और समुन्द्रो से जुड़ी रोचक बाते और सामान्य ज्ञान प्रशनावली

    हवा में बिना जड़ के झूलता पेड़ 

    दोस्तों भारत में भी एक अनोखा पेड़ आज तक चर्चा का विषय बना हुआ है .इस पेड़ को देखकर लोगो के होश उड़ जाते है क्योकि यह पेड़ बिना जड़ के ही हवा में लटका हुआ है . जब हवा का झोका आता है तो यह पेड़ हवा में लहराने लगता है . लोग हैरान हो जाते है यह देखकर कि बिना जड़ के यह पेड़ कैसे जिन्दा रह सकता है . 

    हिन्दू धर्म में इस पेड़ को देविक बताया जा रहा है और लोग इसके दर्शन करने दूर दूर से आते है . इस पेड़ के चारो तरह लोगो ने लाल रंग का कलावा भी बांध रखा है .  बता दे यह पेड़ हरियाणा में हांसी के पास समाधा मंदिर के पास  में है .  

    पेड़ो से जुड़े प्रश्न उत्तर 


    प्रश्न 1 दुनिया में सबसे मोटा तना किस पेड़ का है ? 

    उत्तर 1 दुनिया में सबसे मोटा तना ट्री ऑफ़ टूले का है जो मैक्सिको में है .  

    प्रश्न 2 दुनिया में उल्टा पेड़ कौनसा है ? 

    उत्तर 2 दुनिया में उल्टा पेड़ साउथ अफ्रीका में देखने को मिलेगा , इसे देखकर लगेगा कि यह पेड़ उल्टा रख दिया गया हो . इसकी जड़े ऊपर की तरफ है . 

    प्रश्न 3 दुनिया में कौनसा पेड़ सबसे रंगीन है ? 

    उत्तर 3  रेनबो ट्री को सबसे रंगीन माना गया है . इस पेड़ की बनावट सात अलग अलग रंगों से हुई है .  इसे लोग रेनबो यूकेलिप्‍टस यानी इन्द्रधनुषी पेड़ भी कहते है . 

    प्रश्न 4 दुनिया में कौनसा पेड़ सबसे रंगीन है ? 

    उत्तर 4  रेनबो ट्री को सबसे रंगीन माना गया है . इस पेड़ की बनावट सात अलग अलग रंगों से हुई है .  इसे लोग रेनबो यूकेलिप्‍टस यानी इन्द्रधनुषी पेड़ भी कहते है . 

    प्रश्न 5 कौनसा है ट्री ऑफ़ लाइफ पेड़ और यह क्यों प्रसिद्ध है ? 

    उत्तर 5   रेगिस्तान की चिलचिलाती धुप में पानी का अभाव होता है और उस वातावरण में कोई पेड़ उग नही सकता है पर एक पेड़ ऐसा है जो 400 सालो से उस रेगिस्तान में विषम परिस्तिथि भी में उगा हुआ है . इसी कारण इसे ट्री ऑफ़ लाइफ कहा जाता है .  

    प्रश्न 6 जबूटिकाबा सबसे अलग पेड़ क्यों है ?

    उत्तर 6 क्योकि इस पेड़ पर जामुन और अंगूर की तरह फल लगते है पर वो भी इसके तने पर .   

    प्रश्न 7  सबसे तेजी से कौन सा पेड़ बढ़ता है ? 

    उत्तर 7  सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ है बांस यह बहुत कम समय में सबसे लम्बा हो जाता है . 




    Conclusion (निष्कर्ष )

    दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जाना दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़ो के बारे में जो उन्हें सभी पेड़ो से अलग बनाते है . यहा हमने जाना उन पेड़ो की ख़ास और रोचक बाते . 

    यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 



    Post a Comment

    Previous Post Next Post