पेड़ पौधो से जुड़ी 50+ रोचक और हैरान करने वाली बातें

Top Interesting Facts About Plants and Tress in Hindi . पेड़ पौधे हमारे लिए , जानवरों और पक्षियों के लिए प्रकृति का एक अनमोल उपहार है . इनके बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती है . यह हमें निस्वार्थ भाव से फल , लकड़ी और प्राणवायु ऑक्सीजन देते है . 

पर हम अपने लोभ लालच और आधुनिकता के लिए इन पेड़ो की कटाई कर इनकी संख्या दुनिया में कम करते जा रहे है . 

50 Interesting Facts About Tree and Plants


यही कारण है की आज हमें तेज गर्मी का सामना कामना करना पड़ रहा है . पेड़ो की संख्या कम होने पर प्रदुषण बढ़ता जा रहा है और इस कारण हमारी ओजोन परत भी कमजोर होती जा रही है .

ओजोन परत सूर्य से आने वाली खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों से हमारी पर्यावरण की रक्षा करती है .   

हमने पहले आपको जानवरों , पक्षियों और मछलियों से जुड़े रोचक फैक्ट्स बताये थे जो भी हमारे पर्यावरण के लिए बेहद जरुरी है . 

आज हम इस आर्टिकल में पेड़ पौधो से जुड़े रोचक तथ्य और Interesting Facts बताने वाले है जिससे आप बहुत कुछ नया सीखेंगे . 

➜ किंग कोबरा साँप से जुड़े अनोखे तथ्य और रोचक फैक्ट्स

पेड़ पौधो से जुड़ी हैरान कर देने वाली जरुरी बातें

1.)  एक पेड़ अपने जीवनकाल में 1 टन तक कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) सोख लेता है और इतनी ही ऑक्सीजन हमें देता है . 

2.)    विश्व भर में पेड़ो की 20,000 प्रजातियाँ पाई जाती है . 

3.)  एक सामान्य पेड़ एक दिन में इतनी ऑक्सीजन देता है कि 5 आदमी एक दिन में सांस ले सके . 

4.)   इस संसार की 20% ऑक्सीजन तो सिर्फ अमेज़न के जंगल में लगे पेड़ ही बनाते है . 

5.)   पेड़ो से हमें सिर्फ मिलता ही है हम कुछ पेड़ो को नही देते . पेड़ हमें लकड़ी , बीज , फुल , फल , ऑक्सीजन , बारिश , Good Atmosphere , Medicine आदि देते है जिनसे हजारो लाखो तरह के अलग अलग उत्पाद बनते है . 

6.)  यह 100% सत्य फैक्ट है कि  बिना पेड़ो के इस पृथ्वी पर जीवन संभव नही है . 

7.)   हर आदमी को कम से कम 4 पेड़ अपने जीवन काल में लगाने ही चाहिए . 

8.)  हमें पेड़ो की कटाई पर भी ध्यान रखना चाहिए , अनावश्यक पेड़ कभी ना काटे . 

9.)  सबसे ज्यादा पेड़ कटने का कारण कागज है क्योकि दुनिया भर में जितना भी कागज है वो पेड़ो से ही बना है . 

10.)   दुनिया का सबसे पुराना पेड़ पुराना टीजिक्को है जो स्वीडन के डलारना प्रांत में है . यह पेड़ 9,550 वर्ष पुराना है . यह पेड़ 13 फीट लम्बा है .  

11.)  भारत में पेड़ो की सबसे ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है , इसके बाद अफ्रीका का नंबर आता है . 

 12.)  एक पेड़ 10% पानी और 90% गैस ही काम में लेकर अपना भोजन बनाते है . 

13.)  ऐसा नही है की पेड़ सिर्फ जमीन पर उगते है , पानी में उगने वाले पेड़ो की भी हजारो प्रजातियाँ है . 

14.)  पेड़ वैसे तो अपना भोजन खुद ही बनाते है पर कुछ ऐसे पौधे है जो अपना भोजन नही बनाते है वे है कैक्टस , मशरूम और Moldes . 

World's Oldest Tree swiden
Photo : Wikipedia 
15.)  दुनिया का सबसे पुराना पेड़ पुराना टीजिक्को है जो स्वीडन के डलारना प्रांत में है . यह पेड़ 9,550 वर्ष पुराना है .

16.)  दुनिया का सबसे ऊँचा जीवित पेड़ रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है . इस पेड़ की लम्बाई सुनकर आप चौंक जाओगे . जी हां यह पेड़ 115 मीटर ऊँचा है . 

17.)   कनाडा के जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स के अनुसार यदि आपके घर के आस पास बहुत से पेड़ है तो आप 8 साल ज्यादा जीवित रह सकते है . 

18.)  नीम का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन गैस देता है और कार्बन डाई ऑक्साइड लेता है . 

19.)   Snake Plant बहुत ही शानदार Air Purifier होता है जो 24 घंटे ऑक्सीजन गैस देता है . इसके साथ यह एक इंडोर प्लांट भी है . 

मानव शरीर से जुड़े कमाल के चौंकाने वाले 100+ फैक्ट्स 

Snake Plant air Purifier

20.)  अफ्रिका के जंगलो में ब्लडवुड ट्री नाम का एक पेड़ पाया जाता है . इस पेड़ को यदि आप काटोगे तो आपको खून जैसा लिक्विड बाहर निकलता हुआ दिखाई देगा . 

Bloodwood Tree Plant

21.)  Arbol del Tule नाम के पेड़ के सबसे मो
टा तना है . यह पेड़ 1200 साल से भी पुराना है . इसकी मोटाई 2005 में 42 मीटर जितनी थी . 

22.)  कुछ पेड़ पौधे मांसाहारी होते है जो छोटे मोटे कीड़ो को खाकर खुद के लिए जरुरी Nutrients को प्राप्त करते है . 

ऐसे पौधो  को Insectivorous Plants कहा जाता है . 

इसमे Pitcher Plant , Sundew , Drosera , Venus Flytrap   आदि शामिल है . 

23.)   बहुत से पेड़ अपनी जड़ी बूटियों के लिए जाने जाते है . ये मानव शरीर की बहुत सी बीमारियों को सही कर सकते है . 

Tree Plants Interesing FAQ 

प्रश्न 1.  दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का पेड़ कौनसा है और किस जगह पर है ? 

उत्तर 1.  दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का पेड़  स्वीडन के डलारना प्रांत में पुराना टीजिक्को है जिसकी उम्र 9500 साल बताई जाती है . 

प्रश्न 2.  क्या पेड़ माँसाहारी होते है  ? 

उत्तर 2.  जी हां , कुछ पेड़ पौधे माँसाहारी होते है जो छोटे मोटे कीट पतंगों को खाते है जैसे Pitcher Plant , Sundew , Drosera , Venus Flytrap   ? 

प्रश्न 3.  दुनिया का सबसे लम्बा पेड़ कौनसा है ? 

उत्तर 3.  दुनिया का सबसे लम्बा पेड़ कैलिफोर्निया में रेडवुड ट्री है जो 115 Meter यानी कि 345 फ़ीट लम्बा है . 

प्रश्न 4.  दुनिया का सबसे मोटे Stem का पेड़ कौनसा है ? 

उत्तर 4.  दुनिया का सबसे मोटा स्टेम Arbol del Tule पेड़ का है जो 42 मीटर से भी ज्यादा मोटा है . 

प्रश्न 5.  कौनसे पेड़ पौधे 24 घंटे ऑक्सीजन देते है ? 

उत्तर 5.  नीम ,Snake Plant , पीपल , तुलसी , एलोवेरी , ऑरकिड, क्रिसमस केक्टस , वाइल्ड जरबेरा आदि पेड़ पौधे  24*7 Oxygen देते है . 

प्रश्न 6.  किसे पेड़ को काटने पर खून जैसा पानी निकलता है ? 

उत्तर 6. ब्लडवुड ट्री नाम के पेड़ को काटने पर उससे लाल रंग का खून जैसा पानी निकलता है . 

प्रश्न 6.  किस पौधे के पत्ते को छूने से इंसान की मृत्यु हो सकती है ? 

उत्तर 6. Suicide Plant या जिमपाई जिमपाई (Gympie-gympie) प्लांट की पत्तियां इतनी जहरीली होती है कि इसे कोई छू ले तो उसे इतना असहनीय दर्द होगा कि वो सुसाइड करना चाहेगा . हमने पहले आपको पोस्ट में बताया था दुनिया के सबसे जानलेवा और खतरनाक पेड़ कौनसे है

➜  ऑस्ट्रेलिया  कंगारू के बारे में 20 रोचक फैक्ट्स   

 Conclusion (निष्कर्ष )

मित्रो इस पोस्ट ( पेड़ पौधो से जुड़े अजब अजब रोचक फैक्ट्स   )  में हमने आपको बताया कि दुनिया में किस तरह के पेड़ है और कौनसा पेड़ अपनी किस विशेषता के कारण प्रसिद्ध है . 

साथ ही आपने जाना कि पेड़ पौधे हमारे लिए कितने जरुरी है और हमारे जीवन को सुलभ बनाते है . 

हमने यहा आपको अलग अलग पेड़ और उनसे जुडी जरुरी और कमाल की बातो को बताया . 

आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट (Top Interesting Facts About Plants and Trees in Hindi  ) बहुत ज्ञानवर्धक लगी होगी तो इसे ध्यान से पढ़े और दोस्तों के साथ शेयर कीजियेगा . 

यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 

➜ अजब गजब शक्ल सूरत के फूल और पौधे कौनसे है 

Post a Comment

Previous Post Next Post