भारत के झंडे तिरंगे से जुड़ी 30 रोचक बाते जान ले 

Top Facts About Indian Flag Tiranga . साल 2022 को हमारा देश आजादी की 75वी वर्षगाँठ मना चूका है . सरकार ने इसके लिए  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हर घर तिरंगा'  अभियान शुरू किया है . सभी देशवासियो से अपील की है वे अपने घरो में तिरंगा ससम्मान पहनाये .  यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चला  . इस साल इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया था  . 

इससे पुरे देश में एकता , राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभावना दिखाई देगी . 

हमारा भारत और उसका ध्वज तिरंगा सभी भारतीयों के लिए एक सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है . 

जब हमारा कोई खिलाडी जीत का इतिहास रचता तो सबसे पहले वो तिरंगा लहराता है . तिरंगा भारत की आन बान शान है .  भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप में ही भारत की एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाता है . 

इसमे मुख्य रूप से चार रंग है . तीन पट्टियों में और एक अशोक चक्र में . 

tirange se jude rochak facts

आज हम इस आर्टिकल में तिरंगे से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण बातो को समझेंगे . 

➜ इसरो से जुड़ी रोचक बातें 

भारत के झंडे तिरंगे से जुड़ी 30 रोचक बाते जान ले - 30 Facts About Tiranaga . 

तिरंगे से जुड़े  मुख्य  तथ्य और जरुरी बाते . 

चलिए अब जानते है भारतीय ध्वज (Indian Flag Facts in Hindi ) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ  

>> तिरंगे में चौड़ाई और लम्बाई का अनुपात 2:3 में रहता है . 

>> तिरंगे में केसरिया रंग कुर्बानी त्याग , वीरता  और बलिदान का प्रतीक है , सफेद रंग शांति और खुशहलता और हरा रंग हरियाली , विकास और  समृधि का प्रतीक है . 

Tiranga The Indian Flag
Photo : Aajtak.com News 

>> तिरंगे के बीच में सफ़ेद रंग में  एक गहरे नीले रंग का अशोक चक्र है जिसमे 24  तीलियाँ  बनी हुई है . 

>> अशोक चक्र आगे बढ़ने की तरफ का सन्देश देता है . यानी की यह उन्नति का प्रतीक है . 

>> जब तिरंगा फट जाये तो उसे गुप्त रूप में किसी नदी में बहा दिया जाता है या फिर जला दिया जाता है या फिर दफना दिया जाता है . 

>> जब कोई भारतीय  सैनिक शहीद होता है तो उसकी बहादुरी की शहादत में उसके शव को तिरंगे में लपेटा जाता है . इसके बाद उस तिरंगे को भी जला दिया जाता है . 

>> राष्ट्रीय शोक पर झंडा आधा झुका हुआ लगाया जाता है . 

>>  राष्ट्रीय  ध्वज का यदि कोई व्यक्ति अपमान करता है तो यह भारत में एक अपराध है और उस पर क़ानूनी कारवाई की जा सकती है . 

>> कभी भी फटा हुआ तिरंगा नही पहनाना चाहिए . 

>> तिरंगे को बनाने के लिए सिर्फ खादी , कॉटन और सिल्क का ही प्रयोग किया जाना चाहिए . 

>> भारतीय झंडे पर कुछ भी बनाना या उसे सार्वजनिक रूप से नुकसान पहुँचाना एक आपराधिक मामला हो सकता है . 

>> आज जो तिरंगा आप देख रहे है वो 22 जुलाई 1947 को यह संविधान के माध्यम से  अपनाना गया था . उसके बाद अभी तक 6 बार इसमे बदलाव किये जा चुके है . 

>> तिरंगे से जुड़े कुछ क़ानूनी नियम है जो आप ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ (भारतीय ध्वज संहिता) में देख सकते है . 

>> तिरंगे को बनाने वाले आंध्रप्रदेश के पिंगली वैंकैया  थे . 

Who Made Tiranga first time
Photo : https://www.newsdrum.in

>> क्या आपको पता है कि पहले भारतीय ध्वज में चक्र की जगह चरका था , फिर इसे हटाकर जब चक्र लगाया गया तब महात्मा गाँधी जी ने इसका विरोध किया था . 

Tiranga With Charka
Photo : - Aajtak.com

>>पहले आप अपने घरो में भारतीय झंडा नही पहरा सकते थे , फिर लोगो को घरों और  ऑफिस में तिरंगा फहराने की अनुमति 22 दिसंबर 2002 के बाद मिल गयी .  यह नया नियम भारतीय ध्वज संहिता में जोड़ा गया है . 

अब आप साल के 365 दिन अपने घर या ऑफिस में तिरंगा फहरा सकते है . पर ध्यान रखे इसकी आन बान और शान में कमी नही आनी चाहिए . 

>> किसी गाड़ी के बोनट पर आप तिरंगा नही लगा सकते है . 

>> क्या आपको पता है की तिरंगा बनाने का काम एक संस्थान करती है जो बेंगलुरू से 420 किमी स्थित हुबली में है . इन्हे एकमात्र भारतीय ध्वज बनाने की अनुमति है . इस संस्थान का नाम है कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्‍त संघ (KKGSS) .इस संघ की शुरुआत नवंबर 1957 में हुई थी 

Tiranga Facts
Photo :- https://navbharattimes.indiatimes.com


>>भारत में आप तिरंगे से ऊपर या बराबर में दूसरा कोई ध्वज नही लगा सकते है . 

>> किसी भी प्रकार की ड्रेस या यूनिफार्म में आप तिरंगे को काम में नही ले सकते है . 

>> यदि कोई व्यक्ति तिरंगे का अपमान करते हुए पाया गया तो उसे 3 साल की सजा और जुर्माना दोनों भरना पड़ सकता है . 

Conclusion (निष्कर्ष )

मित्रो इस पोस्ट ( राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से जुड़े रोचक तथ्य और फैक्ट्स   )  में आपने जाना की हमारे भारत के झंडे से जुड़ी रोचक बाते और ज्ञानवर्धक तथ्य . 

इस पोस्ट में हमने बताया कि हमारा तिरंगा क्या सन्देश देता है और इसका सबसे पहले निर्माण किसने किया . कब तिरंगे को संविधान के द्वारा भारत के झंडे के रूप में शामिल किया गया और कितनी बार इस ध्वज में बदलाव किये गये है . 

यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 

अंतरिक्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जिसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे  

➜ सूर्य से जुड़ी रोचक बातें और तथ्यो को जानना है जरुरी

Post a Comment

Previous Post Next Post