खून के रंग से जुड़ी रोचक बातें 

Animals have different blood colors in Hindi . अक्सर आपने देखा है कि खून का रंग ज्यादातर लाल रंग का होता है पर क्या हर जीव में खून इसी रंग का होता है या अलग रंग का , आज हम इस आर्टिकल में इसी के बारे में जिक्र करेंगे . 

अलग अलग रंग वाले जीव जंतु

यहा हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि खून क्यों ज्यादातर लाल रंग का होता है और कुछ जीवो में हरा , नीला और बैंगनी खून पाया जाता है . 

 ➜ जानवरों और मछलियों से जुड़ी 100 रोचक बाते  

कौनसे है नीले रंग वाले जीव ?

Animals having Blue Blood . नीले रंग वाले प्राणी में मुख्य रूप से ऑक्टोपस , बिच्छु , क्रेफिश ,कुछ केकड़े , कुछ मकड़ियो इसके शामिल है .

ऑक्टोपस नीले खून वाला
Photo : bhaskarassets.com

इनके खून का रंग नीला होने का कारण एक तत्व है जिसका नाम है हीमोसाइनिन (Hemocyanin) . चुकी हमारे खून में हिमोग्लोबिन पाया जाता है जिसके कारण हमारे खून का रंग लाल होता है . जबकि हीमोसाइनिन वाले जीवो में आयरन की जगह कॉपर ब्लड में पाया जाता है . 

कौनसे जीवो में हरे रंग का खून होता है ?

कुछ जीवो में खून हरे रंग का होता है जो ज्यादातर समुन्द्री जीव होते है जैसे केंचुआ, जोंक , कुछ गिरगिट ,  कुछ विशेस छिपकलियों में  और समुद्री केंचुआ . 

इनके खून के हरे रंग का कारण क्लोरोक्रूओरिन (Chlorocruorin होता है जो ऑक्सीजन के सम्पर्क में आते ही रंग हरा कर देता है . 

➜ सबसे ज्यादा उम्र जीने वाले जीव कछुए से जुड़ी रोचक बाते

➜ शेर से भी टक्कर ले लेता है यह जानवर , कहलाता है सबसे निडर जानवर 

जाने बैंगनी रंग वाले जीवो के बारे में

Violet Color Animals 

अभी तक हमने लाल , नीले और हरे रंग के जीवो के बारे में जाना पर कुछ जीव ऐसे है जिनके खून का रंग बैंगनी होता है . 

Peenut Worm

ऐसे जीवो के खून में हेमीराइथ्रिन पाया जाता है जो इस रंग का कारण बनता है . ये जीव है पीनट वर्म, सी कक्म्बर  और ब्राचियोपोड्स . 

रंगहीन खून 

अब आप उस जीव से मिले जिसके खून का रंग पानी की तरह होता है अर्थात इसके खून का कोई रंग ही नही हटा होता है . चुकि खून का रंग उसमे पाए जाने वाले तत्व जैसे हीमोसाइनिन , क्लोरोक्रूओरिन और हिमोग्लोबिन निर्धारित करते है . पर समुन्द्र में पाई जाने वाली क्रोकोडाइल आइसफिश वाली मछली के खून में ये तत्व होते ही नही है . 

यही कारण है कि इस मछली का खून का रंग पारदर्शी है . 


क्यों खून का रंग होता है अलग अलग 

दोस्तों खून का रंग उसमे मिले तत्वों पर निर्भर करता है . ये खून में मिले तत्व ही ब्लड के रंग को निर्धारित करते है .  इंसानों में खून लाल रंग का होता है क्योकि उसमे हिमोग्लोबिन मिला होता है . यह लाल रंग का प्रोटीन होता है जिसके कारण मनुष्य और दुसरे बहुत से जानवरों के खून का रंग लाल होता है . 

मानव खून से जुड़ी कुछ रोचक बातें 

★ यदि मनुष्य के शरीर से 40 % खून बह जाये तो उसके बचने के अवसर बहुत कम जो जाते है .

★ मनुष्य के रक्त में तीन मुख्य रक्त कणिकाए होती है जो रेड ब्लड सेल्स , वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स होती है .

★ एक स्वस्थ आदमी में लगभग 5 लीटर तक खून होता है . जबकि एक नवजात बच्चे में 250 ml तक .

★ आप हैरान हो जायेंगे कि हमारी नसों में खून 400 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार दे बहता है . जब ब्लड प्रेशर ज्यादा होता है तो स्पीड बहुत ज्यादा हो जाती है और नसे फट भी सकती है .

★ दिल हमारे खून को 10 फीट की ऊंचाई वाली ताकत से फैकता है .

★ मनुष्य में चार तरह का खून होता है जिसके नाम है A , B , AB और O

★ जब मनुष्य को चोट लगती है तो उसके खून में मौजूद प्लेटलेट्स ही खून का थक्का बाँधने में मदद करते है जिसके कारण चोट सही होना शुरू कर देती है . पर यदि चोट आतंरिक दिल या फिर दिमाग में हो तो यह थक्का जानलेवा हो सकता है .

★ आप चौंक जायेंगे की एक बूंद खून में ही 10 हजार लाल रक्त कणिकाए होती है जबकि इसमे लाखो में प्लेटलेट्स होते है .

तो दोस्तों ये थे खून से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Conclusion (निष्कर्ष )

दोस्तों इस आर्टिकल में आपने जाना कि अलग अलग रंग वाले कौनसे जीव जंतु है जिसमे लाल , नीला , हरा और बैंगनी रंग का खून पाया जाता है

ऐसी ही रोचक और ज्ञान भरी पोस्ट के लिए समय समय पर हमारी इस वेबसाइट पर आया करे . हम हर दिन नयी पोस्ट के साथ ही कमाल की दुनिया के बारे में आपको बताते है . 

यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 

➜ दुनिया के सबसे बड़े जानवर जो हो गये लुप्त

Post a Comment

Previous Post Next Post