भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीक , चिन्ह और अन्य लिस्ट 

List of National and Official Symbols of India in Hindi हर देश के अपने प्रतीक चिन्ह और राष्ट्रीय चीजे होती है और जो उसकी पहचान करवाती है . यह प्रतीक हमारे भारत की अति प्राचीन विरासत और संस्कृति के परिचायक है .  

ये राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्ह विश्व में कोने कोने में  बसने वाले भारतीयों के दिल में देश प्रेम जगाते है .  

    भारत के 23 राष्ट्रीय प्रतीक कौनसे है



    इस आर्टिकल में जानेंगे हमारे देश भारत का राष्ट्रीय प्रतीक कौनसा है और इसे कब अपनाया गया है . 

    हमारे भारत के संविधान में कौनसे राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्ह बताये गये है , उसकी सम्पूर्ण लिस्ट हम यहा जानेंगे . Bhart Ke Rashtriya Pratik (National Symbols ) Kounse Hai . 

    List of National and Official Symbols of India. 

    भारत का राष्ट्रीय चिन्ह  ?

    भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चिन्ह  है जिसमे चार शेर है . इसका Motto है - सत्यमेव जयते . निचे इसमे एक पहिया है जो लगातार आगे बढ़ते रहने और उन्नति का प्रतीक है . 

    Bharat Ka Rashtriya Chinah


    इसके आगे पीछे सांड , घोडा और हाथी है . 

    भारत का राष्ट्रीय ध्वज

    भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसमे तीन मुख्य पट्टी है . एक केसरिया , सफेद और निचे अंत में हरा . 

    इसके बीच वाली सफ़ेद पट्टी के बीच में अशोक चक्र है जिसमे 24 तीलिया बनी हुई है . अशोक चक्र का रंग गहरा नीला है . 

    Indian Flag of india

    भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।


    भारत का राष्ट्रीय गीत


    भारत का राष्ट्रीय गीत (National Song Of India ) वन्दे मातरम है जिसे बंकिम चन्द्र चटर्जी ने लिखा था . 

    bankim chandra Chattarji

    भारत का राष्ट्रीय गान

     भारत का राष्ट्रीय गान (National Song Of India ) जन गण मन   है जिसे रविन्द्र नाथ टेगौर  ने लिखा था .  

    Ravindranath Tagore


    भारत का राष्ट्रीय पशु 


    भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है . इसे तेंदुआ भी कहते है . इसकी स्किन पर  पीले रंग का और लम्बी काली पट्टियों से बना होता है .  

    bangal Tiger

    भारत में इन्हे संरक्षण के लिए बहुत से अभयारण खोले गये है . इनकी संख्या लुप्त होती जा रही है . 


    भारत का राष्ट्रीय पक्षी 

    भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर को माना गया है . मोर ही होता है जिसमे सुन्दर पंख होते है . इसके पंख  कृष्ण भगवान  

    के मुकुट पर सजते है . यह भारत के गाँवों में खूब मिलते है . 

    Mor Peacock



    भारत का राष्ट्रीय खेल 

    भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है . हॉकी के जादूगर ध्यानचंद और धनराज पिल्लै को बताया जाता है जो हॉकी के इतिहास में अपना नाम अमर कर चुके है . 

    Hockey Game

    साल 1928 से लेकर 1958 तक भारत में हॉकी का बहुत बोलबाला था . 



    भारत का राष्ट्रीय फूल  

    भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है . हिन्दू धर्म मे कमल पर कई देवी देवताओं को विराजमान बताया है.

    Lotus Flower

    इसके साथ साथ भारतीय जनता पार्टी का भी मुख्य चुनावी चिन्ह कमल ही है.


    भारत का राष्ट्रीय जलचर 

    डॉलफिन को भारत का राष्ट्रीय जलचर माना गया है .

    Dolphin

    डॉलफिन से जुडी रोचक बाते 


    भारत का राष्ट्रीय लिपि

    हमारे देश की सबसे प्राचीनतम भाषा का नाम संस्कृत और वर्तमान में बोले जानी भाषा हिंदी है . हिंदी भाषा संस्कृत से ही आई है और दोनों ही मुख्य भाषाओ की लिपि देवनागरी है . 

    इसलिए देवनागरी भारत की राष्ट्रीय लिपि है . 


    भारत की  राष्ट्रीय शपथ 


    भारत का राष्ट्रीय शपथ भारत गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ है. इसे 1962 में लेखक प्यिदीमर्री वेंकट सुब्बाराव द्वारा, तेलुगू भाषा में रचा गया था. फिर बाद में इसका हिंदी भाषा में अनुवाद किया गया . 

    शपथ इस तरह है - 

    भारत हमारा देश है.  हम सब भारतवासी भाई-बहन हैं.  हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है.  इसकी समृद्ध एवम् विविध संस्कृति पर हमें गर्व है. हम सदा इसके सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न करते रहेंगे. हम अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सदा सम्मान करेंगे और प्रत्येक के साथ विनीत रहेंगे. हम अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठ रहने की प्रतिज्ञा करते हैं . इनके कल्याण एवम् समृद्धि में ही हमारा सुख निहित है.


    भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर

    भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर साका है . इस कैलेंडर को भारतीय पंचांग और ज्योतिष के हिसाब से तैयार किया गया है . 

    भारत का राष्ट्रीय  पेड़ 

    भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद को माना गया है . यह मजबूती और चिरकाल का प्रतीक है . यह बहुत ही विशाल पेड़ है जिसकी जड़े जमीन में बहुत फैली रहती है . इसी तरह हमारे देश की जड़े भी उसके संस्कार और आपसी प्रेम सद्भावना से देश को बांधे रखती है . 


    भारत का राष्ट्रीय  फल 

    आम को फलो का राजा माना जाता है और भारत में इसे राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है . भारत में आम की बहुत जी किस्मे उगाई जाती है और पुरे देश में इसे बहुत ही शौक से खाया जाता है . 

    आम की कुछ प्रसिद्ध किस्म है , लंगड़ा आम , सफेदा आम , तोता आम ,  दशहरी , हाथीझूल , अलफांसो , केसर , तोतापूरी  आदि 

    भारत की  राष्ट्रीय मुद्रा  

    भारत की राष्ट्रीय मुद्रा में रूपया का नाम आता है .  इसका चिन्ह (₹) है . यह चिन्ह अन्तराष्ट्रीय मुद्रा में भारतीय मुद्रा की पहचान बनाता है . 

    Rashtriya Mudra


    भारत की  राष्ट्रीय  नदी 

    भारत की राष्ट्रीय नदी में गंगा का नाम दर्ज है . यह बहुत ही पौराणिक , धार्मिक और देवी तुल्य नदी है . वैज्ञानिक भी हैरान है कि गंगा के जल में जीवाणु और विषाणु नही पाए जाते है क्योकि यह अलग ही पानी है . 

    Rashtriya Ganga

    इसके किनारे मुख्य तीर्थ स्थल हरिद्वार , ऋषिकेश , काशी ,गंगासागर में पड़ते है . 

    भारत का  राष्ट्रीय पुरस्कार  

    भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार भारत रत्न को माना गया है . यह देश का सर्वोच्च सम्मान है जो जीवित व्यक्ति को या फिर मरणोपरांत दिया जा सकता है . 

    Bharat Ratn

    भारत में सबसे पहला भारत रत्न 1954 में सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया था. 

    राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हों से जुड़े प्रश्न उत्तर


    प्रश्न 1 :  भारत के राष्ट्रीय पशु , पक्षी , पेड़ कौनसे है ? 

    उत्तर 1 : भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ , राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय पेड़ बरगद वृक्ष है . 

    प्रश्न 2 :  भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कौनसा है  ? 

    उत्तर 2 : भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर साका है .

    प्रश्न 3 :  भारत की राष्ट्रीय भाषा और लिपि  का नाम क्या है  ? 

    उत्तर 3 : भारत की  राष्ट्रीय भाषा का नाम हिंदी है और इसकी लिपि देवनागरी है  .

    प्रश्न 4 :  भारत का राष्ट्रीय गान और गीत कौनसा है ?  

    उत्तर 4 : भारत का राष्ट्रीय गान  जन गण मन और राष्ट्रीय  गीत वन्दे मातरम है  .

    प्रश्न 5:  भारत की राष्ट्रीय मुद्रा कौनसी है ?  

    उत्तर 5 : भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपए है . 

    प्रश्न 6 :  भारत का  राष्ट्रीय खेल कौनसा  है ?  

    उत्तर 6 : भारत का राष्ट्रीय खेल फील्ड होकी है  . 



    Conclusion (निष्कर्ष )

    इस आर्टिकल में हमने जाना कि  भारत देश से जुड़े 23 राष्ट्रीय प्रतीक और चिन्हो के बारे में  .

    यहा आपने भारत की राष्ट्रीय नदी , पशु , पक्षी , भाषा , फल , सम्मान , लिपि , मुद्रा , ध्वज , गान , गीत , फूल , जलचर  आदि के बारे विस्तार से जाना . 

    आशा करता हूँ यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी .  

    यदि इस पोस्ट को लेकर आप कोई सुझाव देना चाहते है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है . हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम आपके कमेंट पर सुधार कर सके . 


    Post a Comment

    Previous Post Next Post