सावन में ना करें ये 7 काम शिवजी हो जाते हैं नाराज

शिव भक्तो को जिस मास का सबसे ज्यादा इंतजार होता है वो है श्रावण मास | बेलपत्रो , नागफणी , भांग , दूध , शहद और भस्म से होता है भोलेनाथ के निराकार शिवलिंग का अभिषेक |सावन में शिवभक्ति में कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना चाहिए | भगवान शिव को सावन अति प्रिय है और आपके अच्छे बुरे फलो को शिव इस माह में प्रदान करते है .  आइये जानते है सावन में हमें कौनसे काम नही करने चाहिए |

सावन मास में क्या नही करना चाहिए

सावन में कौनसे काम नही करने चाहिए 

दूध के सेवन से बचें

सावन में हरियाली के साथ साथ छोटे छोटे जीव जंतु भी जन्म लेते है | कभी-कभी गाय-भैंस घास के साथ उन्हें भी खा जाते हैं इसलिए दूध स्वास्थ्य के लिए सही नही होता । अत: सावन में दूध का सेवन नही करना चाहिए | इसी कारण से शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करने की परम्परा शुरू हुई |

पढ़े :क्या आप जानते है की शिवलिंग पर दूध क्यों चढ़ाया जाता है ?

बैंगन का प्रयोग ना करें

सावन मास शिव भक्ति का है अत: इस मास में अशुद्ध चीजे नही खानी चाहिए | शास्त्रों में बैंगन को अशुद्ध बताया गया है जो खाने से गंदे विचार, क्रोध जैसे नकारात्मक चीजे दिमाग में आती है |

बुरे विचार मन में ना आने दें

श्रावण का महिना अपनी भक्ति से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का है | अत: अपने आप को ज्यादा से ज्यादा समय भक्ति गंगा में नहाते रहे | मन में बुरे विचार , गलत भावना ना लाये | हर दिन शिवलिंग का अभिषेक करे अच्छे जीवन की कामना करे |

बड़ो का नहीं करे अपमान

अपने बुजुर्ग , माता-पिता, भाई-बहन, स्त्री, गरीबों और साधू संतो का अपमान ना करे । ना जाने किस रूप में शिव आपकी परीक्षा ले ले |

मांस-शराब का सेवन न करें

सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस वजह से इस दिन ही नहीं अपितु कभी भी मांस और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए। जीवहत्या पाप है, इससे ना सिर्फ आपको पाप लगता है, बल्कि आपका मन भी अशुद्ध होता है। अशुद्ध मन से भगवान शिव की पूजा नहीं होती है।

घर में रखें साफ-सफाई

सावन में वर्षा होती रहती है जिससे घर में कीचड़ और मिटटी आने के अवसर बढ जाते है | यह गन्दगी कई बीमारियों को न्योता देती है | अत: घर में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे |

वृक्ष को नहीं काटें

सावन हरियाली का महिना है | वर्षा पाकर पेड़ फलते है | इस मास में किसी भी प्रकार का पेड़ नही काटना चाहिए | इसके विपरीत पेड़ लगाये और वातावरण के लिए कुछ अच्छा करे |

➜ क्यों शिव जी को भांग धतुरा चढ़ाया जाता है 

➜ क्यों शिव जी को पसंद है भस्म


सारांश 

  1. तो दोस्तों आपना जाना कि वो कौनसे काम है जो शास्त्रों के अनुसार पवित्र सावन मास में नही करने चाहिए . इसमें मुख्य बातें की श्रावण मास में हमे क्या नही खाना चाहिए और किन चीजो का परेज करना चाहिए .आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

Post a Comment

Previous Post Next Post