ग्रहों के अशुभ प्रभाव और बचने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह बताये गये है जो कुंडली में जातक के प्रभाव डालते है | कुछ ग्रह शुभ फल देंगे वाले होते है तो कुछ अशुभ फल | जो ग्रह अशुभ कारक देते है उनका निदान करना जरुरी होता है | आप अपनी राशि अनुसार ग्रह स्वामी को जाने और अपनी राशि से जुड़े मंत्र का जप करके दुष्प्रभावो से बच सकते है |

grah dosh dur karne ke upaay


१ सूर्य ग्रह : इस ग्रह के दोष से पेट, आँख, हृदय का रोग हो सकता है | यह सरकारी और मानहानि हानि देने वाला करक है |

बचने का उपाय : रोज भगवान सूर्य को जल से अर्ध्य दे ताम्बे के लौटे से | सूर्य मन्त्र का जप करे |

२ चन्द्र : चन्द्र मन को नियंत्रित करता है | यदि किसी को चन्द्र दोष है तो उसका मन अशांत रहता है | किसी कार्य में रूचि नही रहती | आलस्य छाया रहता है |

उपाय : चन्द्र दोष से बचने के लिए सोमवार को शिव पूजा करे | शिव मंत्र जैसे ॐ नमः शिवाय और महामृत्युञ्जय मंत्र का जप करे | सोमवार को सफेद चीजो जैसे दूध दही चावल आदि का दान करे | ॐ सोम सोमाय नमः का 108 बार असली रुद्राक्ष की माला से जप करे |

३ मंगल : जिसे मंगल दोष होता है उसे गुस्सा अधिक आना , चिढचिड़ापन स्वभाव हो जाता है | मंगल रक्त सम्बन्धी बीमारी , उच्च रक्तचाप देने वाला है |

निदान का उपाय : लाल रंग की माला से ॐ अं अंगारकाय नमः का सही विधि से मंत्र जप करे | हनुमान जी के मंत्र और हनुमान चालिसा का पाठ भी शुभ माना जाता है |

४ बुध : इसके दोष से वाक् क्षमता , स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है | जीवन में विश्वासघात होता है |

उपाय : ॐ बुं बुद्धाय नमः मंत्र जप करे | भगवान गणेश की स्तुति करे और बुधवार को गणेश को प्रसन्न करने के उपाय काम में ले | गौ माँ को सुबह हरी घास खिलाये |

५ गुरु ग्रह : गुरु दोष से पीड़ित होने पर अपकीर्ति फैलती है | घर में तनाव और अशांति का माहौल हो जाता है | सिर के बाल कम होने लगते है |

उपाय : अपने सिर पर केसर का तिलक लगाये | हल्दी की गाँठ जेब में रखे | केले , पीली दाल , पीले वस्त्रो का गुरूवार को दान करे | गुरु बृहस्पति के मंत्र का जाप करे |

६ शुक्र ग्रह : इसके प्रभाव से अंगूठे पर चोट लग सकती है | यह मन को मौज मस्ती में लगाता है | स्वप्न दोष और शारीरिक शक्ति का नुकसान करता है |

उपाय : शुक्र देव के मन्त्र का जप करे | माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करे | उन्हें कमल के पुष्प अर्पित करे | गरीब बच्चो को खाना खिलाये |

७ शनि ग्रह दोष : इस ग्रह के कारण काम बहुत ही धीरे धीरे होते है | घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है | अकस्मात दुर्घटना हो सकती है |

उपाय : काले घोड़े की नाल शनिवार को धारण करे | हनुमान और शनि भगवान की पूजा करे | रामचरितमानस की चौपाई पढ़े | लोहे , सरसों के तेल , काले वस्त्र और उड़द की दाल का दान करे |

८ राहु: यह शत्रु बढ़ाने वाला है | अचानक दुर्घटना कराने वाला ग्रह है | यह दिमाग के संतुलन को बिगाड़ देता है |

उपाय : ॐ रं राहवे नमः मंत्र का जप करे | बहते पाने में दूध और कोयले को बहाए | हनुमान जी के 12 नाम पढ़े और सुन्दरकाण्ड का पाठ करे |

९ केतु : यह चर्म रोग, मानसिक तनाव, वाणी में कठोरता लाने वाला कारक है | यह शत्रुता बढ़ाने वाला ग्रह दोष है |

उपाय : काले तिल का दान करे | हनुमान जी को चोला चढ़ाये | दोष में कमी लाने के लिए पञ्चमुखी हनुमान मंत्र का नित्य जप करे |

इसके अलावा कुछ ऐसे मंत्र निचे दिए जा रहे है जिनके जाप से भी आप ग्रहों के दोष को कम कर सकते है |

सारांश 

  1. तो सनातन प्रेमियों यहा हमने जाना ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के राशि अनुसार उपाय . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post