भगवान शिव की स्तुति आशुतोष शशाँक शेखर

Shiv Stuti: Ashutosh Shashank Shekhar  

भगवान शिव की सबसे उत्तम  स्तुति है आशुतोष शशांक शेखर जिस शिव महापुराण सीरियल में दिखाया गया है . 

यह स्तुति ब्रह्मा विष्णु ऋषि मुनियों के साथ करते है . इसकी भाषा अत्यंत सरल है और राग बहुत ही सुन्दर है . इसमे भगवान शिव को सर्वशक्तिशाली और उनके अनेको नाम से संबोधित किया गया है .  

आशुतोष शशांक शेखर

भगवान शंकर अपने शीश पर चंद्र को धारण किए हैं ? 

आशुतोष शशाँक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥

आशुतोष शशाँक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥ 1 ॥ 

निर्विकार ओमकार अविनाशी,

तुम्ही देवाधि देव,

जगत सर्जक प्रलय करता,

शिवम सत्यम सुंदरा ॥ 2 ॥ 

निरंकार स्वरूप कालेश्वर,

महा योगीश्वरा,

दयानिधि दानिश्वर ,

जय जय जटाधर अभयंकरा ॥ 3॥

शूल पानी त्रिशूल धारी,

औगड़ी बाघम्बरी,

जय महेश त्रिलोचनाय,

विश्वनाथ विशम्भरा ॥ 4॥

नाथ नागेश्वर हरो हर,

पाप साप अभिशाप तम,

महादेव महान भोले,

सदा शिव शिव संकरा ॥ 5॥

जगत पति अनुरकती भक्ति,

सदैव तेरे चरण हो,

क्षमा हो अपराध सब,

जय जयति जगदीश्वरा ॥ 6॥

जनम जीवन जगत का,

संताप ताप मिटे सभी,

ओम नमः शिवाय मन,

जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥ 7॥

आशुतोष शशाँक शेखर,

चन्द्र मौली चिदंबरा,

कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,

कोटि नमन दिगम्बरा ॥ 8॥


Aashutosh Shashank Shiv Stuti Video Full Song



सारांश 

  1. तो सनातन प्रेमियों यहा आपने भगवान शिव की सबसे अच्छी स्तुति आशुतोष शशाँक शेखर को जाना  . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

लाखामंडल – यहा चमत्कारी शिवलिंग कर देता है मरे हुए को जीवित

शिव पुराण के कारगर और अचूक उपाय

प्रदोष व्रत कथा विधि नियम से जुडी जानकारी 

Post a Comment

Previous Post Next Post