अयोध्या में दीपावली कैसे मनाई जाती है ?

Deepawali Celebration In Ayodhya Dhaam

जय श्री राम भक्त वत्सलो | भारत वर्ष में सबसे बड़े त्योहार दीपावली घर घर में बड़ी धूम धाम से मनाई जाती है | पुराणों में बताया गया है कि जब श्री राम अपना वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे , वो दिन कार्तिक अमावस्या की रात्रि अर्थात दीपावली का दिन था | अयोध्यावासियों ने अपने प्रभु के स्वागत के लिए हर घर में दीप जलाये थे | तभी से इस दिन का नाम दीपावली है और इस दिन दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है |

अयोध्या में दीपावली कैसे मनाई जाती है


हम में से सभी यह जानना चाहते है कि राम की जन्मभूमि अयोध्या में यह पर्व आज कल किस तरह मनाया जाता है | इसी सन्दर्भ में हम आपके लिए यह पोस्ट लाये है जिसमे हम अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली के बारे में बतायेगे |

अयोध्या नगरी में दीपावली

अयोध्या में इस दिन राम मंदिरों में भगवान श्री राम , माँ जानकी और हनुमान को पंचामृत से स्नान कराया जाता है फिर नए वस्त्र पहनाये जाते है | मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है | रंगीन झालरों , तरह तरह के पुष्पों और लाइट डेकोरेशन का इसमे प्रयोग होता है | भगवान श्री राम और उनके दरबार को नाना प्रकार के भोग अर्पित कर इस प्रसाद को भक्तो में वितरित किया जाता है | मंदिरों के प्रांगण में आतिशबाजी की जाती है और श्री राम के जयघोषो के साथ उनका स्वागत किया जाता है |

अयोध्या में दीपावली कैसे मनाई जाती है


पढ़े : – महालक्ष्मी का ऐसा मंदिर जहा प्रसाद के रूप में बांटा जाता है सोना चांदी

2022 दीपावली में अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम

 पिछले साल 2022  में अयोध्या में दीपावली एक भव्य रूप में आयोजित हुई  | यह पिछले कुछ सालो से मनाई जाने वाली दीपावली से बहुत भव्य थी  | सरयू नदी और अयोध्या में हजारो की संख्या में दीप जलाये जायेंगे | सूत्रों के अनुसार 17 लाख दीपकों के साथ अयोध्या में दीपावली मनाई गयी  | दीपावली की पूर्व संध्या पर स्वयं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी आये और इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने . 

अयोध्या में दीपावली

2023 अयोध्या  दीपावली पर बनेगा विश्व कीर्तिमान 

इस साल फिर अयोध्या की दीपावली विश्व कीर्तिमान स्थापित करेगी . इस साल 2023 में 21 लाख से ज्यादा दीपक अयोध्या को रोशन करेंगे . पिछले साल ये 17 लाख थे और इस साल ये 21 लाख तक होंगे . इसका मुख्य कारण है कि अयोध्या में 2024 तक राम लला मंदिर तैयार हो जायेगा और दर्शन के लिए खोल दिया जायेगा . यह हम सभी जानते है कि अयोध्या में भव्य राम लल्ला मंदिर का निर्माण जोरो पर चल रहा है और लगभग मंदिर तैयार हो चूका है 


सारांश 

  1. दीपावली का सम्बन्ध सबसे ज्यादा जिस शहर से है वो है अयोध्या , क्योकि सबसे पहले दीपावली यही से बनी थी जब राम अयोध्या इसी दिन वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ आये थे . अत: अयोध्या की दीपावली पुरे संसार में प्रसिद्ध और पौराणिक है .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी . 


Post a Comment

Previous Post Next Post