धनतेरस पर कौनसी चीजे नही खरीदनी चाहिए ?

Dhanteras Par Kounsi Chije Nhi Kharide ?  कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की तेरस को धनतेरस बोला जाता है | यह धन के देवता कुबेर का प्रसिद्ध दिन है | इस दिन भारतीय बाजारों में खरीददारी चरम पर होती है , पर धनतेरस के दिन कुछ चीजो को खरीदना अशुभ माना जाता है | ऐसा क्यों ? आइये जानते है इस पोस्ट के माध्यम से 

dhanteras par kya nhi kharide


धनतेरस के दिन आपको ऐसी चीजे खरीदनी चाहिए जो भविष्य में आपके लिए उन्नति और मंगलमय हो | इसलिए धनतेरस पर नयी झाड़ू (Broom) , चांदी , सोने के आभूषण और बर्तन खरीदने की परम्परा है | ये चीजे धनतेरस पर खरीदना अति शुभ मानी जाती है | कहते है इस दिन करी गयी शौपिंग पुरे साल भर सम्पन्नता लाती है |

कार्तिक मास का महत्व और महिमा क्या है ? 

धनतेरस पर क्या नही खरीदे ?

इस साल 2023 में धनतेरस 10 नवम्बर  शुक्रवार को आ रही है | अत: खरीददारी से जुड़े इस दिन पर भूल से भी निचे दी गयी चीजे ना खरीदे | यह चीजे आपके लिए धनतेरस पर अशुभ हो सकती है . 

1. लोहा :- धनतेरस के दिन लोहा और लोहे से बनी चीजे नही खरीदनी चाहिए | इस दिन लोहे की खरीददारी नकारात्मकता लाती है और इसका प्रभाव पुरे घर पर पड़ता है |

2. काली चीजे :- काले रंग की चीजो को भी इस शुभ दिन नही खरीदना चाहिए | यदि वो चीजे जरुरी है तो आप धनतेरस के आगे पीछे के दिनों में उसे खरीद ले |

3. कांच के आइटम :- इस दिन काँच से बने पात्र या सजावट की चीजे भी खरीदने से बचना चाहिए | कांच राहु से सम्बंधित है जिसे नीच ग्रह माना जाता है |

4. एल्युमिनियम , स्टील के बर्तन :- धनतेरस के दिन अपवित्र धातु स्टील , एल्युमिनियम के बर्तन या पात्र भी नही खरीदने चाहिए | यह धातु भी राहु से जुडी हुई है जो दुर्भाग्य को लाती है | इसके विपरीत पीतल और कांसे के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है |

5. धारधार चीजे : – इस शुभ दिन आपको धारधार चीजे जैसे तलवार , कैंची , सुई , चाकू नही खरीदना चाहिए | इस दिन ये चीजे खरीदने से आने वाले समय में आपकी शत्रुता बढती है | अत: भूल कर भी धारधार चीजे धनतेरस के दिन ना खरीदे |

6. नकली और पुरानी चीजे : धनतेरस के दिन नकली आभूषण और पुराना सामान भी नही खरीदना चाहिए | ये दुर्भाग्य लाते है |

नोट :- यदि आप धनतेरस पर बर्तन खरीद रहे है तो उसे घर पर खाली ना लाये | इसमे आप चावल या अन्न के दाने डालकर लाना शुभ माना जाता है |

इस तरह आपने जाना कि धनतेरस पर कौनसी चीजे नही खरीदनी चाहिए और क्यों ? आशा है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप इसका पालन करेंगे |

दीपावली पर कौनसी चीजे दिखना होता है शुभ संकेत

दीवाली की रात बनाये काजल का महत्व 

सारांश 

  1.  धनतेरस पर वे चीजे जिन्हें खरीदना शुभ नही माना जाता है और ऐसी चीजे हमें भूल कर भी इस दिन नही खरीदनी चाहिए .  आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा . 

धनतेरस पर कुबेर और यम की पूजा से धन और स्वास्थ्य लाभ करे प्राप्त

Post a Comment

Previous Post Next Post