दुर्गा सप्तशती से माँ दुर्गा के चमत्कारिक 32 नाम स्तोत्र

दोस्तों जय माता दी . नवरात्रि के दिनों में वे माँ जगदम्बे के 32 नाम (Maa Durga 32 Naam Durga Saptshati ) जिनका जाप करने से माँ की असीम कृपा की प्राप्ति होती है . ये नाम दुर्गा सप्तशती में बताये गये है .  

दुर्गा 32 नाम


यह 32 नामो की माला सभी आपतियो का नाश करने वाली है | तीनो लोको में इसके समान कोई युक्ति नहीं है | यह गुप्त नाम स्तोत्र माँ ने देवताओ को बताये और जो दिल से एकाग्रिचित होकर जो रोज मनन करता है वह इस सांसारिक जीवन में आध्यातिमिक सुख की प्राप्ति करता है | इन नामो को एक साथ दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला कहा जाता है जो भय और विपत्ति नाशक है | 



दुख-परेशानी या कठिनाई के समय इन नामों का यदि कोई उच्चारण करता है तो क्षण भर में सभी दुःख दूर हो जाते है और वो भयरहित परमानंद को प्राप्त करता है |


दुर्गा सप्तशती के सिद्ध चमत्कारी मंत्र


माँ दुर्गा के 32 नामावली की महिमा 

महिषासुर मर्दन के बाद देवताओ ने माँ जगदम्बे की स्तुति और महिमा बारम्बार की . देवताओ ने माँ से पूछा कि हे माँ हमें वो सरल युक्ति बताये जिससे हम आपको शीघ्र ही प्रसन्न कर सके . 

तब माँ जगतजननी ने बताया कि जो व्यक्ति मन से मेरे इन 32 नामो का जाप करता है , उस पर अत्यंत प्रसन्न होती है और अपनी कृपा उन पर डालती हूँ. निचे दिए गये 32 नाम स्वयं माँ ने बताये है . 

दुर्गा सप्तशती से माँ दुर्गा के 32 दिव्य नाम 

इन चमत्कारी 32 नामो में एक बात कॉमन है कि ये सभी नाम दुर्ग से शुरू होने वाले है जो की जीत का शक्ति का प्रतीक है . नवरात्रि के दिनों में माँ की ज्योत के सामने बैठकर  सुबह और शाम इन नामो का जप करने से व्यक्ति में सकारात्मकता भरने लगती है और उसका दुर्भाग्य दूर होता है .  

1) दुर्गा

2) दुर्गार्तिशमनी

3) दुर्गाद्विनिवारिणी

4) दुर्गमच्छेदनी

5) दुर्गसाधिनी

6) दुर्गनाशिनी

7) दुर्गतोद्धारिणी

8) दुर्गनिहन्त्री

9) दुर्गमापहा

10) दुर्गमज्ञानदा

11) दुर्गदैत्यलोकदवानला

12) दुर्गमा

13) दुर्गमालोका

14) दुर्गमात्मस्वरुपिणी

15) दुर्गमार्गप्रदा

16) दुर्गमविद्या

17) दुर्गमाश्रिता

18) दुर्गमज्ञानसंस्थाना

19) दुर्गमध्यानभासिनी

20) दुर्गमोहा

21) दुर्गमगा

22) दुर्गमार्थस्वरुपिणी

23) दुर्गमासुरसंहंत्रि

24) दुर्गमायुधधारिणी

25) दुर्गमादंगी

26) दुर्गमता

27) दुर्गम्या

28) दुर्गमेश्वरी

29) दुर्गभीमा

30) दुर्गभामा

31) दुर्गभा

32) दुर्गदारिणी


सारांश 

  1.  मित्रो ये थे वो चमत्कारी और गुप्त 32 दुर्गा माता के नाम जो दुर्गा सप्तशती में बताये गये है .  इन नामो का उच्चारण करने से माँ कात्यायनी की कृपा की प्राप्ति होती है . आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल जरुर पसंद आया होगा .

Post a Comment

Previous Post Next Post