धन ( लक्ष्मी ) प्राप्ति के मंत्र

Lakshmi Mantra For Wealth . आज हर व्यक्ति धनी बनना चाहता है | वो चाहता है उसके पास बड़ा घर , गाड़ी और तमाम वो सुविधा हो जो एक करोडपति अरबपति के पास होती है | व्यक्ति की मेहनत कर्म तो इसमे सबसे बड़ा रोल अदा करती ही है पर कुछ मंत्र हम आपको इस लेख में बतायेंगे जो आपकी किस्मत को बदलने की शक्तियाँ रखती है | धन की देवी लक्ष्मी जी को बताया गया है और आज के लेख में इनसे जुड़े ही कुछ चमत्कारी मंत्रों की जानकारी आपको दी जा रही है . 

हालाकि धन सब कुछ नही पर धन से बहुत कुछ है और जीवन जीने के लिए धन का होना जरुरी बहुत है . 

dhan prapti ke liye lakshmi mantra


हमारे धर्म शास्त्रों और पुराणों में कुछ ऐसे मंत्र बताये गये है जिनका नित्य और मन लगाकर जाप करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाती है और आप अथाह खुशियों को प्राप्त कर सकते है | हमने पहले भी आपको लक्ष्मी जी के बीज मंत्र के चमत्कार की जानकारी दी थी . 

धन प्राप्ति या धनवान बनने के मंत्र 

सबसे पहला मंत्र है माँ लक्ष्मी जी का जिन्हें धन की देवी माना जाता है | अमीर बनने के लिए माँ लक्ष्मी की कृपा का होना अत्यंत जरुरी है |

धन मंत्र लक्ष्मी


धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी मंत्र :

लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए मंत्र " ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:"  का आप जाप करे | इस लक्ष्मी मंत्र का जाप आपको माँ लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति के सामने पुरे विधि विधान के साथ करना है | यदि मंत्र जप की जगह लक्ष्मी जी का श्री यंत्र भी हो तो बहुत ही अच्छा होगा. विधि विधान में उनके सामने घी का दीपक जलाना , पुष्प इत्र , माला और नेवैध्य अर्पण कर पूजा करना होता है | जाप शुक्रवार की शाम को या फिर हर दिन कर सकते है | 108 बार मंत्र का जाप करके आप माँ लक्ष्मी से अपनी दरिद्रता दूर करने और धन प्राप्ति की विनती करे |

दुसरे लक्ष्मी मंत्र जिससे आर्थिक उन्नति हो 

- ऊँ श्रीं क्रीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

- श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

- ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्मैय: स्वाहा | 

धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र :

भगवान कुबेर को धन का स्वामी माना जाता है | वे देवताओ के धन के कोषाध्यक्ष है | उनकी कृपा से आप अत्यंत अमीर बन सकते है | कुबेर यन्त्र को स्थापित करके पूजा करना भी लाभप्रद है |

कुबेर यंत्र


कुबेर मंत्र जो आपको धनवान बना दे , निचे दिया जा रहा है |

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

जाप विधि : इस महामंत्र का जाप आपको तीन माह तक लगातार करना है , मंत्र की जाप संख्या है 108 | मंत्र जाप के समय अपने पास धनलक्ष्मी कौड़ी रखे | तीन माह तक इसके सामने जाप करने से यह सिद्ध हो जाएगी फिर आप इसे जिस तिजोरी में रखेंगे वो कभी खाली नही रहेगी और आप धनवान बन जायेंगे |

भारत में लक्ष्मी जी के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मंदिर कौनसे है

क्या होता है एकाकाशी नारियल और जाने इसका महत्व 

Post a Comment

Previous Post Next Post