मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या करें दान

Makar Sankranti Par Raashi Anusar Daan . हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है इसीलिए ये पर्व मनाया जाता है। साथ ही शास्त्र में बताया गया है कि इस दिन कई बड़े कार्य भी हुए थे अत: इस तिथि का धार्मिक रूप से अत्यंत महत्व है . इस दिन जो तीर्थ स्थल पर स्नान करके दान धर्म करता है उसका फल अत्यंत प्राप्त होता है . 

मकर संक्रांति पर दान


मकर संक्रांति का महत्व सनातन धर्म में दान के लिहाज से अत्यंत है |

मान्यता है कि इस दिन दिए गये दान का पुण्य कई गुना होकर दानकर्ता को प्राप्त होता है । यह यज्ञ के समान पुण्य देने वाला सूर्य उपासना का पर्व है | ज्योतिष के अनुसार राशि अनुसार दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आप भी जानिए मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार क्या दान करें-

राशि अनुसार संक्रांति पर किये जाने वाला दान 

मेष-

मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

वृषभ-

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन चांदी , ऊनी वस्त्र एवं तिल और उससे बनने वाली चीजो का दान करें तो शुभ रहेगा।

मिथुन-

इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन पीले रंग की वस्तु , तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।

कर्क-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं सफेद ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

सिंह-

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोग तिल, कंबल और अन्न दान अपनी क्षमतानुसार दान करें।

कन्या-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और उन्हें अच्छे के लिए सप्त अन्न ,गुड , तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी दान करना चाहिए |

वृश्चिक-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी के साथ लाल कम्बल और वस्त्र का दान करे |

धनु-

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन स्वर्ण वस्तु , तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।

मकर-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। ये लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

कुंभ-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।

मीन-

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति के दिन ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।

सारांश 

  1.  मकर संक्रांति का दिन दान धर्म में के लिए माना जाता है और यदि दान आप अपनी राशि के अनुसार करेंगे तो बहुत ही अच्छा और मंगलकारी होगा .   आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

Other Similar Posts

दान करते समय ध्यान रखे ये 10 नियम और बाते

पुराणों से जाने भारत के सबसे बड़े दानवीर कौन है

सबसे ज्यादा पुण्य दिलाने वाले महा दान कौनसे है

इन वस्तुओं का कभी नही करना चाहिए दान

भगवान कार्तिकेय से जुडी मुख्य रोचक बाते

Post a Comment

Previous Post Next Post