साल में कब कब आते है माँ के नवरात्रे ?  

Kab Aate Hai Gupt Navratri . नवरात्रि मतलब 9 दिन और रात माँ दुर्गा की आराधना के लिए | इन 9 दिनों में माँ भगवती के 9 रूपों की पूजा की जाती है | ये वे दिन होते है जब माँ की कृपा अपरम्पार बरसती है अपने बच्चो पर | नवरात्रे शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक की अवधि तक होते है | प्रतिपदा को ही माँ दुर्गा के घट या कलश की स्थापना कर दी जाती है |

gupt navratri kab hai


अब हम आपको बताते है की मुख्य नवरात्रे वर्ष में कब कब आते है ?

माँ दुर्गा को केन्द्रित करने वाला देवी पुराण के अनुसार मुख्य नवरात्रे वर्ष में 2 बार आते है |
भारतीय वर्ष के पहले महीने चैत्र (मार्च / अप्रैल) में मैय्या के पहले नवरात्रे आते है जिन्हें वसंती नवरात्रे के नाम से भी जाना जाता है | 

इसके अलावा आश्विन मास ( सितम्बर / अक्टूबर) में आने वाले नवरात्रों को मुख्य नवरात्रे माना जाता है | इन्हे शारदीय नवरात्रों के नाम से जाना जाता है | इस महीने के यह 9 दिन शेरोवाली मैय्या के सबसे बड़े 9 दिन माने जाते है और पुरे भारतवर्ष में बड़ी धूम धाम से इन दिनों को मनाया जाता है |

इन दोनों माह के अलावा भी 2 और नवरात्रे माने जाते है जो आषाढ़ (जून / जुलाई) और पौष (जनवरी / फरवरी) में आते है |

चैत्र मास का महत्व और इसमे आने वाले पर्व और त्योहार 

दो गुप्त नवरात्रे भी

साल में कुल चार नवरात्रि में से दो नवरात्रे बहुत प्रसिद्ध है जिन्हें हम चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नाम से जानते है . इनके अलावा भी दो नवरात्रि और भी आते है जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है . इन गुप्त नवरात्रों के बारे में बहुत ही कम लोगो को पता है . इन गुप्त नवरात्रों में तांत्रिक लोग साधना करके नाना प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त करते है . 

navratri durga mata


कब कब आते है  गुप्त नवरात्रे 

पौष माह और आषाढ़ मास में आने वाले नवरात्रों को गुप्त नवरात्रे कहा जाता है .ये दोनों नवरात्रे शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर शुक्ल पक्ष की नवमी तक चलते है .  दोनों गुप्त नवरात्रे के बीच छः माह का अंतर होता है . 

गुप्त नवरात्रे में किन देवी माताओं की पूजा होती है 

गुप्त नवरात्रि में मुख्य रूप से तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़ी माताओं की पूजा अर्चना की जाती है जिसमे मुख्य है त्रिपुर भैरवी , माँ छिन्नमस्तिका , कमला देवी , माँ चामुंडा , माँ बगलामुखी , त्रिपुर सुंदरी आदि . इन नवरात्रि में दुर्गा सप्तसती के चमत्कारी मंत्रो का पाठ करके सिद्धियों को पाया जाता है . हवन और यज्ञ किया जाता है और घोर तपस्या करके माँ को प्रसन्न किया जाता है . 

माँ दुर्गा के मुख्य अवतार कौनसे है 


सारांश 

  1. साल में 2 नही बल्कि चार बार आते है माँ दुर्गा की पूजा के नवरात्रे के पर्व  . जाने किस माह में कौनसे नवरात्रे आते है .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post