चन्द्र दोष क्या हो और जाने निवारण के उपाय

Chandra Dosh Or Uske Niwarn Upaay . ज्योतिष विज्ञान में चन्द्र देवता के रूप में चन्द्र ग्रह को मनुष्य के मन का कारक माना गया है | चंद्रमा मन को पूरी तरह प्रभावित करता है और यदि चन्द्र ग्रह आप पर बिगड़ जाये तो मन व्याकुल और अनहोनी होने की शंकाओ से घिरा रहता है | इसके साथ ही चन्द्र दोष व्यक्ति हमेशा शारीरिक रूप से बीमार होता है उसे सर्दी जुखाम होती रहती है . ऐसे में जरुरी है कि किसी ज्ञानी पंडित को अपनी कुंडली दिखाई जाये तो यदि चन्द्र दोष है तो उसके लिए प्रभावी उपाय किये जाए . 

chandradosh or uske niwaran upaay


क्या होता है चन्द्र दोष और कैसे लगता है 

किसी व्यक्ति की कुण्डली में चन्द्र दोष (Chandra Dosh In Hindi ) तब लगता है जब चंद्रमा के साथ राहू या केतु की युक्ति हो जाती है | इसे चन्द्र ग्रहण भी कहते है और इसमे स्वयं चंद्रमा को पीड़ा का सामना करना पड़ता है | चन्द्र के ऐसे प्रभाव से मन में भी व्याकुलता और दुःख उत्पन्न हो जाते है | इसके अलावा भी यदि चंद्रमा नीच राशि का हो या फिर नीच ग्रह, अशुभ ग्रह या कहें पाप ग्रहों के साथ हो तो भी चंद्र दोष होता है। जब राहू और केतु के बीच में चंद्रमा हो तो इसे भी चंद्र दोष कहते हैं।

पढ़े : पारद शिवलिंग क्या होता है , जाने महत्व और लाभ

इसके अलावा चंद्रमा से द्वितीय और द्वादश स्थान पर सूर्य, राहू और केतु के अलावा कोई भी ग्रह न हो तो यह भी चंद्रमा को पीड़ित करता है।

chandra dosh kya hota hai

चन्द्र दोष के प्रभाव :

जिस व्यक्ति को चन्द्र दोष लग जाता है उसके मन में उथल-पुथल होने से उसके और उसके साथ रहने वाले सदस्यों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है | व्यक्ति चिडचिडा और शंकी हो जाता है | उसका आत्मविश्वास निम्न स्तर पर चला जाता है | उस व्यक्ति के लोगो से मतभेद बढ़ जाते है और व्यक्ति तनावयुक्त रहने लगता है | वो कहते है ना “मन के हारे हार है ” | अत: चन्द्र दोष व्यक्ति को हर तरफ हार ही हार नजर आती है |

चन्द्र दोष निवारण उपाय

आइये जाने की चन्द्र दोष को दूर करने के कुछ कारगर और चमत्कारी उपाय |

  1. भगवान शिव जिन्हें आशुतोष भी कहा जाता है की नित्य पूजा करे | शिव के मुख्य मंत्र – महामृत्युञ्जय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करे |
  2. शिवपञ्चाक्षरस्तोत्रं  का मन से पाठ करे | यह चन्द्र दोषों को दूर करता है |
  3. चंद्रमा का सम्बन्ध जल तत्व से है जिसके स्वामी प्रथम पूज्य देवता श्री गणेश को माना गया है | अत: चन्द्र दोष को दूर करने के लिए गणेश जी पूजा करनी चाहिए |
  4.  विधिवत रूप से माँ काली और भैरव जी पूजा भी इस दोष को दूर करने के उपाय में सहायक होती है |
  5. किसी योग्य ज्योतिष गुरु की परामर्श लेकर आप चांदी की अंगूठी में मोती या मून स्टोन धारण कर सकते है |
  6. जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें काले और लाल रंग से परहेज रखना चाहिए।
  7. चंदन, चमेली, कमल जैसे पुष्पों की की सुगंध से बने इत्र  का प्रयोग करने से भी चंद्रमा प्रसन्न होता है |
  8. योग विज्ञान के कुछ आसन का प्रयोग करके आप चन्द्र के दोषों को कम कर सकते है | वे आसन है नौकायान , भ्रामरी प्राणायाम और वज्रासन |
  9. हर दिन घर में धूप (धूनी) करे जिससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो सके |
  10. हर माह आने वाली पूर्णिमा पर संध्या के समय चन्द्रदेवता को जल से अर्ध्य दे और चन्द्र दोष मुक्ति की विनती करे . 
  11. चन्द्र दोष होने पर व्यक्ति को सफ़ेद चीजो जैसे चावल , दूध , दही , सफ़ेद चन्दन आदि का दान करना चाहिए . यह दान चन्द्र उदय होने के बाद खुले आसमान के निचे करना चाहिए . 
  12. चन्द्र दोष वाले व्यक्ति को चन्द्र देवता के इस मंत्र का भी जप करना चाहिए . मंत्र है - ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

सारांश 

  1. तो मित्रो यहा हमने जाना कि चन्द्र दोष किसे कहते है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर क्या पड़ता है . साथ ही हमने बताया कि किसी व्यक्ति पर चन्द्र दोष है तो उसके लिए कौनसे उपाय है . आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post