कपूर और लौंग का यह उपाय कर देगा आर्थिक संकट दूर


Kapoor Aur Long se Dur Kare Garibi- Dhan Prapti Ke Liye Achuk Upaay 

हिन्दू धर्म में लौंग और कपूर पूजा में काम में लिए जाते है | कपूर जहा आरती में मुख्य अवयव माना जाता है वही लौंग अपने चमत्कारी गुणों के कारण देवी देवताओ की प्रिय है | लौंग एक महा शक्तिशाली औषधि भी है जो मनुष्य के बहुत सारे उपचारों में सहायक है |

आर्थिक संकट दूर करेगा लौंग और कपूर उपाय

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कपूर के साथ लौंग को यदि जलाया जाए तो उसमे से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने वाला धुँआ निकलता है | यह धुँआ वास्तु दोषों को भी दूर करने की क्षमता रखता है और पॉजिटिव एनर्जी को बढाता है | इससे घर में सुखद वातावरण का निर्माण होता है |

लौंग कपूर के चमत्कारी उपाय से बने धनवान और सुखद

घर का वातावरण बनाये मंगलमय

यदि वास्तु दोषों या फिर घर के सदस्यों में मतभेद के कारण घर में अशांति फैली हुई है तो घर में नकारात्मकता अपने चरम पर पहुँच जाती है | ऐसे में इस नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप कपूर घी और लौंग का उपाय कर सकते है |

संध्या के समय शुद्ध घी में कपूर को भिगो दे फिर उसे किसी मिटटी के पात्र में रख ले | अब इसमे 4 लौंग डाले | और पूजा घर में इसे प्रज्ज्वलित करके घर के सभी जगह इसकी धुँआ जाने दे | ऐसे रोज कुछ दिन करने से आपको घर में शांति दिखाई देने लगेगी |

Kapoor Loung upay


दाम्पत्य जीवन में सुख

यदि पति पत्नी में बहुत समय से अनबन चल रही तो रात्रि में सोते समय वे एक दुसरे के तकिये के निचे तीन तीन लौंग रख दे | फिर अगले दिन सुबह बिना बोले इन लौंगो को घर से बाहर अलग अलग स्थान पर जला दे | यह उपाय दोनों के बीच पल रहे मतभेद को जला कर सम्बन्ध मधुर बनाता है | 

पति पत्नी के लिए बेडरूम का वास्तु ज्ञान 

आर्थिक संकट दूर करने के लिए

यदि आप भी आर्थिक संकट से गुजर रहे है तो लौंग और कपूर का यह उपाय आपको बहुत फायदेमंद साबित होगा | आपको एक चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग लेकर महालक्ष्मी का ध्यान करके इसे जलाना है | यदि यह अष्टमी , पूर्णिमा या अमावस्या की शाम को करेंगे तो इसका शीघ आर्थिक फल प्राप्त होगा |

>वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

>> वास्तु दोष दूर करने वाले 21 वास्तुशास्त्र के टिप्स

>>घोड़े की नाल के उपाय और फायदे

>>घर के मुख्य द्वार पर लगाये ये चीजे , होगा मंगल ही मंगल

>> वास्तु के अनुसार  भूल से भी ना लगाये ये  तस्वीरे घर में 

Post a Comment

Previous Post Next Post