रसोई के लिए वास्तु टिप्स अपनाये और सेहत और उन्नति पाए 


वास्तु शास्त्र के हिसाब से कैसी होनी चाहिए रसोई | Vastu Tips For Kitchen

घर में रसोई का वास्तु के हिसाब से होना अत्यंत जरुरी है क्योकि इसमे बनने वाला भोजन सभी घर वालो को उर्जा प्रदान करता है | यदि इसमे वास्तु दोष हो तो फिर यह नकारात्मक उर्जा घर के सदस्यों को देती है और फिर बहुत सारे दुःख उठाने पड़ते है | पढ़े : वास्तु शास्त्र के नियम से कैसा हो घर का नक्शा

 

vastu tips rasoi ke liye


कब होता है घर की रसोई में वास्तु दोष :

यदि घर में भोजन बनाने वाली रसोई में वास्तु नियमो का ध्यान नही रखा जाता और मनमानी से उसे बना दिया जाता है तब वो रसोई वास्तु दोष पूर्ण होती है और फिर उस घर की समृधि में बाधा आ जाती है | वास्तु टिप्स रसोई के लिए कुछ नियम है जो रसोई की दिशा और उसमे रखने वाले सामान की दिशा बताई है |

कैसे होनी चाहिए घर की रसोई वास्तु के अनुसार


घर में रसोई के लिए वास्तु टिप्स :

वास्तु शास्त्र में आठ दिशाओ का महत्व बताया गया है और यदि रसोई में भी उन दिशाओ की शक्ति के अनुसार चीजे रखी जाए तो रसोई घर के सदस्यों के लिए सेहत और विकास के लिए अच्छे परिणाम देती है . 

1.) हमारे घर में रसोई को आग्नेय कोन में होना चाहिए जो की दक्षिण पूर्वी दिशा होती है | इस स्थान पर अग्नि का स्थान बताया जाता है अत: यहा रसोई में अग्नि का जलना सकारात्मक उर्जा को लाने वाला बताया गया है |

2.) गैस का चुल्ला या जिस पर भोजन बनाए उसका स्थान भी दक्षिण पूर्वी कोने में होना चाहिए |

3.) रसोई की कोई भी दिवार बाथरूम या शौचालय से जुडी ना हो , ना ही वहा की दुर्गन्ध रसोई में आती ना हो |

4.) रसोई में पानी से जुडी हुई चीजे और बर्तन उत्तर पूर्वी दिशा में रखे जो ईशान कोन में आता हो |

5.) भोजन बनाने वाली ग्रहणी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना उत्तम बताया गया है |

6.) रसोई में मकड़ी का जाला कभी नही लगने दे और झूठे बर्तन भी अधिक समय तक ना रहे |

7.) रसोई को आप जितना साफ़ रखेंगे उतना ही सकारात्मक लाभ परिवार के सदस्यों को मिलेगा |

8.) रात्रि में गीला आता बचा कर ना रखे , रात्रि में गिला आता नकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है |

9.) रसोई का नल टप टप पानी नही निकालना चाहिए , यदि ऐसा नल करता है तो उसे तुरंत बदल दे |

>>वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक

>> वास्तु दोष दूर करने वाले 21 वास्तुशास्त्र के टिप्स

10.) पश्चिम या दक्षिण दिशा में ही भंडारण का सामान जैसे आटा , चावल , तेल , घी , मसाले रखे |

11.) खाना बनाने के बाद गैस के चुल्ले पर अग्नि देव को सबसे पहले भोग लगाये , फिर कुछ भोग गौ माँ के लिए और अंत में एक भोग कुत्ते के लिए जरुर  निकाले |

12. ) एग्जॉस्ट फैन ( हवा बाहर फैकने वाला पंखा ) को पूर्वी दीवार पर लगाना श्रेष्ठकर माना गया है।

13. ) रसोई में शुद्धता का विशेष ध्यान रखे , जिस रसोई में साफ़ सफाई अच्छी रहती है वहा देवी अन्नपूर्णा का वास होता है और कभी भी अन्न धन की कमी नही आती है . 

14. )  हो सके तो रसोई के प्रवेश द्वार पर देवी अन्नपुर्णा की शिव जी को भोजन देती हुई तस्वीर जरुर लगाये . इस फोटो के लिए यह सबसे उत्तम जगह है . 

देवी अन्नपूर्णा शिव जी को भोजन देती हुई

14. )  घर की गृहणी को भोजन की बर्बादी ना हो , इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए . यहा तक की फलो और सब्जियों के छिलके भी डस्टबिन में ना फेंखे बल्कि जानवरों को खिलाये . 

साथ ही घर के सदस्यों को उतना ही परसों जितना वो खा सके . जिस घर में अन्न का अपमान होता है वहा देवता रुष्ट हो जाते है . 

>>बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स सुखी दांपत्य जीवन

>>बच्चो की अच्छी पढाई के लिए काम में ले यह वास्तु टिप्स 

>> उपहार में शुभ चीजे और गिफ्ट आइटम

>> बर्बाद कर देती है घर में रखी ऐसी पांच वस्तुए

Post a Comment

Previous Post Next Post