करवा चौथ पर पति का प्रेम बढ़ाने के लिए करे ये उपाय


Karwa Chouth Par Ye Upay Karke Vavahik Jeevan Ko Khushhaal Kare

हिन्दू धर्म में शादी जीवन का दूसरा पड़ाव है | यदि जीवन साथी आपसे प्रेम करता है , आपकी इज्जत करता है तो जीवन अत्यंत सुखी जो जाता है | हमारे धर्म में इस वैवाहिक जीवन को मजबूती देने के लिए कई व्रत करने का विधान बताया गया है | इन्हे निष्ठा पूर्ण करके आप विवाह रूपी पेड़ की जड़े और भी अधिक मजबूत कर सकते है | यहा इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो आपके पति का प्रेम और विश्वास आपके प्रति और भी अधिक बढ़ाने में सहायक है |

करवा चौथ पर ये काम बढ़ाते है प्रेम


करवा चौथ का दिन हर पत्नी के लिए विशेष दिन होता है जब वे करवा माता से अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है और करवा चौथ की पूजा करती है | आइये इस दिन कुछ करने वाले उपायों के बारे में जानते है जो वैवाहिक जीवन को सुखद बना देते है . पति पत्नी एक दुसरे का सम्मान करने लगते है . 

>>बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स सुखी दांपत्य जीवन

माँ पार्वती की कृपा प्राप्ति का उपाय

– करवा चौथ वाले दिन किसी शिवालय में जाकर माँ पार्वती और शिवलिंग का केसर मिले कच्चे दूध से अभिषेक करे | फिर शुद्ध जल से अभिषेक करे | पार्वती माँ की मूर्ति की नाप के अनुसार उन्हें लाल वस्त्र पहनाये | उनके हाथो में मेहंदी लगाये | माथे में सिंदूर लगाये | आँखों में काजल लगाये | जितना आप से हो सके उतना श्रंगार आपको पार्वती जी का करना है | फिर एक मोली का तार उनकी चुनरी से बांध कर निराकार शिवलिंग पर लपेट दे |

अब उनसे विनती करे की ब्रह्माण्ड की सबसे प्यारी जोड़ी शिव पार्वती जी , मेरे वैवाहिक जीवन पर भी आपकी कृपा बनी रहे |

इसके बाद उक्त मंत्र ११ बार बोले | हो सके तो हर मंत्र के साथ पार्वती जी के ऊपर बिल्व पत्र भी चढाते रहे |

या देवी सर्वभूतेषु शिव पूर्णरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मंत्र अर्थ : सभी कालो में विद्यमान और सब कुछ देने वाली माँ पार्वती आप शिव में पूर्ण रूप से विलीन है | आपको बारम्बार नमस्कार |

करवा चौथ के दिन किये जाने वाले उपाय

– जीवन साथी का अधिक प्रेम और विश्वास पाने के लिए एक लाल कागज में सुनहरे रंग से अपने पति का नाम लिखे | अब थोड़ी सी पीली सरसों , २ गोमती चक्र और इस कागज को मोड़ कर एक लाल रंग के कपड़े में बांध कर रख दे | इस पोटली को करवा चौथ की पूजा में रखे और फिर इसे छिपाकर अपने शयन कक्ष की अलमारी में रख दे |

अब हर माह की चौथ संध्या को इसे निकाल कर करवा माँ से विनती करे कि आपके जीवन में हमेशा उनकी कृपा से खुशहाली बनी रहे |

करवा चौथ पर पति पत्नी से जुड़े उपाय जो सुखद बना दे जीवन

रसोई के लिए वास्तु टिप्स ले काम में,  घर में बरसेगा सुख 

साथ ही महिलाओ यह भी ध्यान रखे —–

देवी देवताओ की कृपा के साथ साथ आपको भी वैवाहिक जीवन में सुखदता के लिए पूर्ण मन से प्रयास करने चाहिए |

सबसे पहले तो अपने पति के अच्छे बुरे सभी गुणों का मनन करे | उन्हें जो अच्छा लगे और जो हितकारी हो , उसमे हमेशा उनका साथ दे |

यदि आपके पति अपने रोजगार के कार्यो को लेकर कभी चिंतित हो , तब उनकी चिन्ताओ को आपस में बांटे | उन्हें उस समय घर या बाहर की अन्य परेशानियों में नही डाले |

यदि आप अपने पति की अच्छे से देखभाल करे , तो यह क्रिया प्रतिक्रिया रूप में इस रिश्ते को मजबूत बनाता है |

घर के सदस्यों का भी अच्छे से ध्यान रखे ख़ास कर कि आपके पति के माता पिता का . इससे भी आपके पति के मन में आपके लिए सम्मान और प्रेम बढ़ता है . 

तुलसी जी का पौधा और ध्यान रखने योग्य बाते

रसोई में महिला ध्यान रखे ये 8 बातें , देवी अन्नपूर्णा होगी प्रसन्न

सारांश 

  1. Karwa Chouth (करवा चौथ ) हर सुहागिन महिला के लिए बहुत ही महत्व का दिन होता है जब वो अपने पति के अच्छे भाग्य और लम्बी उम्र के लिए व्रत करती है और पूजा रखती है . इस दिन माँ करवा की कृपा से आप कुछ ऐसे उपाय काम में ले जिससे की पति और पत्नी के बीच प्रेम बढे और दोनी का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो .  

घर के मुख्य द्वार पर लगाये ये चीजे , होगा मंगल ही मंगल

वास्तु के अनुसार 8 बातें जो लाती है दुर्भाग्य

Post a Comment

Previous Post Next Post