चाणक्य के अनुसार किन लोगो को धन देने से होती है पैसे की बर्बादी

Kaise Logo Ko Daan Karna Bekar Hai . सबसे बुद्धिमान अर्थशास्त्री जिन्होंने अपनी शिक्षा से सिर्फ चंद्रगुप्‍त मौर्य को ही भारत का सम्राट नही बनाया , बल्कि भारत के लोगो को ऐसे ज्ञान के सागर दे दिए जो जीवन में बड़ी सीख देते है | उनकी बहुत सारी नीतिया जीवन में उतारने से जीवन सुखद और शांतिमय हो जाता है |

कैसे लोगो को धन देने से बर्बादी



आज हम ऐसी ही एक चाणक्य निति के बारे में बात करने जा रहे है जिससे आपको पता चलेगा कि किन लोगो को जरुरत से ज्यादा सहायता करने से वो सहायता विफल हो जाती है |

इस निति का मूल सार यही है कि सागर में वर्षा का का कोई अर्थ नही है बल्कि वर्षा की बर्बादी है | यदि यही वर्षा अकालग्रस्त स्थान पर हो तो करोडो गुणा फलदायक है |

भरे पेट वाले को भोजन की सहायता

दि आप किसी व्यक्ति को अन्न दान करके पूण्य कमाना चाहते है तो आपको यकीनन किसी भूखे व्यक्ति को तलाशना होगा | यदि आप पेट भरे व्यक्ति को भोजन कराते है तो यह व्यर्थ है | यह उस भरे पेट वाले व्यक्ति के लिए कोई मायने नही रखता | सार यही है कि सहायता वही करे जिनके लिए सहायता जरुरी है |

पढ़े : – दान करते समय ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बाते , तभी सफल होगा दान

उजाले में दीपक जलाना

यदि आप रोशनी करना चाहते है और उसके लिए आप दिन में ही दीपक जला रहे है , तो यह दीपक व्यर्थ है | दीपक से उजाला तभी किया जा सकता है जब अंधकार हो |

धन से संपन्न व्यक्ति को दान

यदि कोई व्यक्ति धन से संपन्न है और आप उसे फिर भी आर्थिक सहायता दे रहे है , तो यह भी व्यर्थ है | इससे अच्छा है आप किसी गरीब और लाचार व्यक्ति को पैसे का दान करे | ध्यान यह भी रखे की आपका पैसा उसकी जरुरत की पूर्ति में ही काम में आये | कही कही गरीब व्यक्ति भी अपने परिवार को भूखा रखकर इसे मदिरा पान या व्यर्थ क्रम में व्यर्थ कर देता है |

कपड़ो का दान

चाणक्य के अनुसार अर्ध नंगे व्यक्ति को या सर्दी में ठिठुर रहे व्यक्ति को कपडे का दान करना अति पूण्य का काम है | पर जिस व्यक्ति के पास पहले से बहुत सारे कपडे हो , उसे कपडे का दान करके आप अपना दान व्यर्थ कर देते है | इसलिए कपड़ो का दान आप वही करे जहाँ उसकी जरुरत हो . 

क्यों माला में होते है सिर्फ 108 ही मनके , हिन्दू धर्म में 108 का महत्व 


सारांश 

  1. भारत के महान अर्थशास्त्री कौटिल्य चाणक्य ने अपनी किताब में बताया है कि कैसे लोगो को दान करना व्यर्थ है और दोष उत्पन्न करने वाला होगा है . यदि आप भी दान करते है तो यह पोस्ट पढना आपके लिए जरुरी है .  आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी . 

मंदिर में जाने के 10 नियम और जरुरी बाते जरुर जाने

कैसे करे तनाव को दूर , जाने प्रभावी उपाय 

दुसरो की कौनसी चीजो का नही करे उपयोग वरना दुर्भाग्य लग जायेगा 

बिस्तार में बैठ कर खाते है खाना तो आज ही छोड़ दे ये आदत 

Post a Comment

Previous Post Next Post