जानिए किस राशि के लिए कौनसी धातु है भाग्यशाली

Metals According To Zodiac | ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों से संबंधित अलग-अलग धातुएं बताई गई हैं। कुंडली में अगर कोई ग्रह अशुभ हो तो उससे संबंधित उपाय करने से दोषोंं से मुक्ति मिलती है। ग्रह दोष दूर करने का एक सरल उपाय है की उस ग्रह के प्रिय रंग और प्रिय धातु की चीजे पहनी जाये | 

kis rashi ke liye kounsi dhatu


जैसे चन्द्र दोष वाले जातको को चांदी की धातु के आभूषण पहनने चाहिए | अगर आप चाहें तो शुभ धातु की कोई अन्य वस्तु भी अपने साथ रख सकते हैं। यहां जानिए किस राशि के लिए कौन सी धातु भाग्यशाली है…

राशिनुसार भाग्यशाली धातुएं | Metals Lucky According To Zodiac

सोना Gold – गुरु ग्रह को सोना अत्यंत प्रिय है । ये धातु मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए अच्छा फल लाती है ।

चांदी Silver- चांदी धातु का स्वामी चंद्र देवता है। इसे धारण करना वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए फायदेमंद होता है।

तांबा Copper- इस धातु का कारक ग्रह सूर्य देवता है। जिन लोगों की राशि मेष, सिंह या वृश्चिक है, उनके लिए ये तांबा  धातु फायदेमंद रहती है। ऐसी लोगो को ताम्बे की अंगूठी या कड़ा पहन कर रखना चाहिए . यह मानसिक तनाव को दूर करने में और चित्त को प्रसन्न रखने में मदद करती है .  सूर्य की उपासना करने वाले और सूर्य देवता को जल से अर्ध्य देने वाले लोग ताम्बे के लोटे से ही यह काम करते है . 

shubh dhatu kounsi hai


लोहा Iron – शनि देव को लोहा प्रिय है | ग्रहों के राजा शनिदेव लोहे की धातु के मुख्य कारक ग्रह हैं। ये धातु, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ फल देने वाली मानी गई है।

पीतल Brass – ये एक मिश्रित धातु है जो ताम्बे और जस्ते से मिलकर बनती है .  इस धातु का संबंध गुरु ग्रह है। जिन लोगों की राशि मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन के लिए लाभदायक हो सकती है। ये बुध ग्रह से संबंधित धातु मानी गई है। मिथुन और कन्या राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ रहती है।

pital ring


कांसा (Zinc ) - यह भी एक मिश्र धातु है जिसका निर्माण ताम्बे , जस्ते और टिन के मिश्रण से किया जाता है . यह धातु खास तौर पर बुध ग्रह स्वामित्व वाली राशियों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहती है . 

इसके साथ कन्या राशि और मिथुन राशि वाले जातक भी इसे पहन ले तो भाग्य उनका साथ देना शुरू कर देता है . 

सारांश 

  1. यहा आपने जाना कि किस राशि के लिए कौनसी धातु पहनना शुभ और अच्छे फल देने वाला बताया गया है .आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

Other Similar Posts

➜ किस देवी देवता को कौनसा भोग लगाना चाहिए

➜ रसोई में ध्यान रखे महिलाये ये जरुरी बातें

➜ क्यों रविवार को तुलसी नही तोड़नी चाहिए और ना ही पानी देना चाहिए

 मंदिर में जाने के 10 नियम और रखे इन बातो का ध्यान

Post a Comment

Previous Post Next Post