नागा साधुओ से जुड़े रहस्यमय राज आपको जानने चाहिए

Naga Sadhu Kya Hote hai Aur Ense Judi Rochak Baate : ऐसे साधू संत जिन्हें शास्त्र के साथ शस्त्र क्रिया अच्छे से आती हो , जिनका मन सांसारिक मोह माया और परिवार से भिन्न हो , नागा साधू कहलाते है | हिन्दू धर्म में साधू संतो का एक ऐसा समुदाह जो नग्न और युद्ध कला के महारथी होते है , नागा साधू कहलाते है | ये आम जनता से दूर किसी तीर्थ स्थल के आस पास रहते है | यह विभिन्न अखाड़ो में बंटे रहते है जिनकी शुरुआत जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी ने की थी | इनमे बहुत से अघोरी बाबा भी होते है | कुम्भ मेले में ये आम जनता के बीच में आते है और स्नान कर अपना आशीर्वाद उन्हें देते है |

नागा साधुओ के रहस्यमय राज

सबसे प्रसिद्ध तांत्रिक स्थान जहाँ होती है तंत्र साधनाए 

क्यों नागा साधुओ की हुई स्थापना

आदि गुरु शंकराचार्य जी ने बाहरी हमलो और अन्य धर्मो के तानाशाही शासको से हिन्दू धर्म के हो रहे पतन को रोकने के लिए भारत के चार दिशाओ में चार मठ की स्थापना की | भारत के चार धाम की नींव भी इन्होने ही रखी थी | ये नागा साधू तप और पराक्रम के धनी होते थे और उन्होंने कई बार भारतीय राजाओ का बाहरी हमलो में साथ दिया | देश की आजादी के बाद नागा साधुओ ने सैन्य कार्यो में भाग लेना बंद कर दिया |

नागा साधुओ का श्रंगार 

नागा साधुओ का रूप अलग होता है . नाम के अनुसार वे वस्त्र को त्याग कर नंगे रहते है , उनके अब जीवन पर शमशानवासी शिव का प्रभाव होता है , वे अपने शरीर पर भस्म रमाते है लम्बी लम्बी जटाए रखते है .

नागा साधू का श्रंगार


 नागा साधुओ का मानना है वे जिस रूप में धरती पर आये है वो ही रूप उनके लिए सर्वोपरी है . यह  अखाड़ो में रहते है जिसमे सबसे मुख्य है जुना अखाडा . 

कैसे शामिल होता है नया व्यक्ति नागा साधुओ में

इच्छुक व्यक्ति नागा साधुओ के अखाड़े में नागा साधुओ में शामिल होने की अर्जी लगाता है | फिर अखाड़े की घोर तपस्या से सफल होकर और अपने सांसारिक सुखो का त्याग करके ही वह व्यक्ति नागा साधुओ में शामिल हो सकता है | कई साल उसे ब्रहमचारी फिर महापुरुष और अवधूत बनकर इनके बीच रहना पड़ता है | फिर कुम्भ में स्वयं का पिण्ड दान करके वो पूरी तरह नागा साधू बन जाता है |

नागा साधुओ से जुड़ी रोचक बातें

भारत में काल भैरव बाबा के सबसे प्रसिद्ध और जाग्रत मंदिर कौनसे है 

नागा साधुओ से जुड़ी मुख्य बातें 

आइये जानते है नागा साधुओ से जुड़ी कुछ हैरान और रहस्मई बाते . 

1) नागा साधू मकानों में नही बल्कि कुटिया में रहते है , यह सोने के लिए बिस्तर नही बल्कि जमीन का सहारा लेते है 

2) कडकडाती ठण्ड में भी ये बिना वस्त्र के रहते है क्योकि यह अपने शरीर को घोर तपस्या और योग से मजबूत बना लेते है . 

3) नागा साधू युद्ध कला में भी बहुत निपूर्ण होते है और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक को झोक देते है . 

4) नागा साधू सिर्फ कुम्भ मेले में स्नान के लिए लोगो के बीच आते है और इनके दर्शन करके इनका आशीर्वाद लेना बहुत शुभ माना जाता है . 

5) नागा साधू बनने के लिए कठिन परीक्षा देनी पड़ती है जो कई सालो तक ली जाती है , उसके बाद ही आप यदि उस अखाड़े के नियमो पर खरे उतरते है तभी नागा साधू बन सकते है . 

6) किसी नागा साधू की जब मृत्यु हो जाती है तो उसे जलाया नही जाता बल्कि भूसमाधी दी जाती है . लाश को बैठकर जमीन में दफना दिया जाता है  . 

7) नागा साधुओ के मुख्य अखाड़ो में जूना , महानिर्वाणी , आनंद , अग्नि , अटल , आवाहन मुख्य माने जाते है . यहा सिर्फ नागा साधू ही रहते है . 

8)  दिगम्बर नागा साधू एक लंगोट में रहते है जबकि श्री दिगम्बर नागा साधू पुरे नग्न रहते है  .

9) जैसे महाकाल भस्म आरती में भस्म से नहाते है वैसे ही नागा साधू अपने तन पर भस्म रमाते है और श्रंगार करते है . 


सारांश 

  1. तो इस आर्टिकल में आपने जाना कि नागा साधू कौन होते है और उनसे जुड़ी अनोखी और रहस्मई बातें कौनसी है . कैसे कोई नागा साधू बनता है आदि  .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. 

Other Similar Posts

क्यों माँ काली को दक्षिणा काली भी कहा जाता है

अघोरी बाबा और अघोर पंथ क्या है , जाने इनसे जुड़ी रहस्यमय बाते

Post a Comment

Previous Post Next Post