भगवान गणेश को यह है अति प्रिय

Bhagwaan Ganesh Ko Priya Hai ye Chije शिव और पार्वती के पुत्र श्री गणेश को पञ्च देवो में स्थान प्राप्त है | साथ ही इन्हे देवताओ का गण भी कहा जाता है . 

किसी भी धार्मिक कार्य में भगवान श्री गणेश को पहले याद करके पूजा अर्चना की जाती | इन्हे विध्नहर्ता - विध्नहरण कहा जाता है जो आने वाले सभी कठिनाइयो को हटा कर सफलतापूर्वक कार्य को सम्पन्न करा देते है |

इनका मुख्य दिन बुधवार माना जाता है | बुधवार को गणेश जी की पूजा के ये उपाय उन्हें प्रसन्न करते है | हर देवी देवताओ को अलग अलग चीजे प्रसन्नता देती है | आइये जाने की मुसक असवार श्री गणेश जी को क्या क्या चीजे पसंद है | पढ़े : गणेश जी के लिए गये  अवतार

गणेश को प्रिय है पांच चीजे


हाथी जैसा सिर और बडा़ सा पेट गणेश जी की पहचान है। इनका स्‍वाभाव बड़ा ही दोस्‍ताना किस्म का  है तभी ज्‍यादातर लोग केवल इन्‍हीं की पूजा करते हैं। गणेशजी का नाम हिन्दू शास्त्रो के अनुसार किसी भी कार्य के लिये पहले पूज्य है। गणेश चतुर्थी के दिन इनका जन्‍मदिवस मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि गणेश जी को क्‍या-क्‍या चीज़े अच्‍छी लगती हैं, जिससे आप उनको खुश कर सकें।

भगवान श्री गणेश को प्रिय मुख्य 5 चीजे

1. मोदक :भगवान गणेश को भूख अधिक लगती है और इनका उदर भी बहुत है अत: इन्हे लम्बोदर भी कहा जाता है | इन्हे स्‍वादिष्‍ट भोजन और मिठाई बहुत लुभाती है | इन सभी में इन्हे सबसे अच्छे लगते है मोदक (लड्डू) | चाहे बेसन के मोदक हो या मोतीचूर के इन्हे वे सबसे अधिक प्रिय है |

2. गेंदा फूल : इनकी पूजा अर्चना में इन्हे लाल या पीले गेंदे के फूल चढ़ाये  और उनकी माला जरुर चढ़ाये | पुष्प अपनी खुशबु और रंग से देवी देवताओ को प्रसन्न करते है . 

3.दूर्वा घास : गणेश जी को दूर्वा घास पुष्पों से भी अति प्रिय है | जाने क्यों गणेश जी को दूर्वा पसंद है | दूर्वा हमेशा उनके मस्तक पर रखे ,इसे चरणों में ना चढ़ाये | तीन या पांच फुनगी वाली दूर्वा चढ़ाना सबसे अच्छी है |

4. शंख : गणेश जी के चार हाथ हैं, जिसमें से उनके एक हाथ में शंख है। गणेश जी को शंक की आवाज़ बहुत प्रिय है इसलिये लोग उनकी आरती  करते वक्‍त हमेशा तेज़ शंख बजाते हैं। 

5. केला : भगवान हनुमान की तरह ही इन्हे भी केला खाना बहुत पसंद है। इनके गजमुख है और हाथी को जैसे केले खाना पसंद है वैसे ही इन्हे भी केले का फल अति प्रिय है | हमेशा भोग में इन्हे केले का प्रसाद जरुर अर्पण करे . 

गणेश को बताया गया है भगवान कृष्ण का अवतार

 भगवान गणेश के सभी अवतार कौनसे है 

किस मंदिर में गणेश जी की मूर्ति का चेहरा इंसान का है 

क्यों गणेश जी की पीठ के दर्शन नही करे 

Conclusion (निष्कर्ष ) 

तो दोस्तों   आपने इस लेख में जाना कि भगवान श्री गणेश को कौनसी चीजे पूजा पाठ में अत्यंत प्रिय होती है . ये चीजे पूजा में काम लेने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते है और कृपा बरसाते है . 

आशा करता हूँ यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा . 

Post a Comment

Previous Post Next Post