मंदिर में परिक्रमा क्यों लगाई जाती है

Kyo Lagate Hai Ham Mandir Me Parikrma आप मंदिर जाते है , उस मंदिर में देवी देवताओ से आशीष प्राप्त करते है और साथ में ही लगाते है उनके चारो तरफ परिक्रमा | क्या आप जानते है की मंदिर के चारो तरफ परिक्रमा क्यों लगाई जाती है ?

mandir me parikrma kyo


मंदिर नित्य पूजा स्थली होने के कारण सकारात्मक और आध्यात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है | जब हम मंदिर के चारो तरफ परिक्रमा लगाते है तो हमें वही सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है | इसी के साथ साथ जिस देवी देवता के चारो ओर चक्कर लगाया जा रहा है उनकी हमपे विशेष कृपा रहती है | परिक्रमा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति और मानसिक और आर्थिक बढ़ोतरी होती है |

आप हमेशा ध्यान देते होंगे की मंदिर में शांति की प्राप्ति होती है और यह इसी सकारात्मक ऊर्जा के कारण ही है |

सुबह उठते ही किसके दर्शन करने से पूरा दिन हो जाता है मंगलमय 

परिक्रमा से होने वाले फायदे 

* जब आप परिक्रमा करते है तो देवताओ की सकारत्मक उर्जा आपने प्रवेश करती है .

* परिक्रमा के समय मंत्र जप या भजन से वो देवी देवता आपसे जुड जाते है या बंध जाते है .

* शिव और पार्वती जी की परिक्रमा से ही गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता की उपाधि प्राप्त हुई थी . 

परिक्रमा करने से व्यक्ति का सोचने समझने की शक्ति का भी विकास होता है

pedo ki parikrma

कैसे करे परिक्रमा और परिक्रमा लगाते समय क्या बाते रखे ध्यान  :

➜ परिक्रमा हमेशा घड़ी की सुई (Clockwise ) की दिशा में करनी चाहिए |

➜ परिक्रमा करते समय मन चंचल ना होकर अपने आराध्य प्रभु की प्रशंसा में लगा होना चाहिए |

➜ परिक्रमा करते समय बाते नही करनी चाहिए और मंत्र जाप या जयकारा करे |

➜ हनुमानजी जी की तीन परिक्रमा और बाकि देवी देवताओ की एक परिक्रमा करनी चाहिए |

➜ शिवलिंग की परिक्रमा हमेशा बांई ओर से शुरू कर जलाधारी के आगे निकले योनी भाग जहा से जल बाहर निकलता है तक जाकर फिर विपरीत दिशा में लौट कर परिक्रमा शुरू करने की जगह पहुंचा जाता है | इसे ही आधी परिक्रमा कहते है |

➜ पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा लगानी चाहिए |

➜ हरि (नारायण ) के 4 परिक्रमा लगाने की बात कही गयी है

➜ सोमवती अमावस्या को मंदिरों में 108 परिक्रमा लगानी चाहिए |

जिन देवताओ के चारो तरफ की परिक्रमा की संख्या का हमें ज्ञान नही है उनके चारो तरफ आप तीन परिक्रमा लगा सकते है |

शनिदेव और भगवान सूर्य की आप 7 परिक्रमा लगा सकते है |

पढ़े :- क्यों मंदिर में जाने पर बजाते है घंटी , जाने घंटी के फायदे 

पढ़े :-  भोजन करते समय मंत्र और जाने नियम 

पढ़े :- किन चीजो के कभी भी पैर नही लगाना चाहिए , वरना लगता है दोष 

सारांश 

  1. तो दोस्तों मंदिर में क्यों करते है भक्त परिक्रमा . परिक्रमा से जुड़े मुख्य नियम भी हमने आपको बताये जो अलग अलग देवी देवताओ के लिए अलग अलग है . आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको जरुर पसंद आई होगी . 

Post a Comment

Previous Post Next Post