किस देवी देवता के लिए कौनसा दीपक जलाना चाहिए

Kis Devi Devta Ke Liye Kounsa Deepak . हिन्दू धर्म में हर देवी देवता की पूजा में दीपक जलाया जाता है | पूजा में आरती का महत्व जैसे है वैसे ही दीपक जलाने का महत्व है | धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देवी देवता की पूर्ण कृपा की प्राप्ति के लिए उनके अनुसार ही दीपक जलाना चाहिए | दीपक कैसा हो, उसमे कौनसा तरल भरा हो और उसमे कितनी बत्तियां हो | यह हमें ध्यान रखना चाहिए |

पढ़े :- किस देवी देवता को कौनसा भोग लगाना चाहिए 

देवी देवताओ के दीपक का नियम


अगर हमें आर्थिक लाभ प्राप्त करना हो तो नियम पूर्वक अपने घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। अगर हमें शत्रुओं से पीड़ा हो तो सरसों के तेल का दीपक भैरव जी के सामने जलाना चाहिये।

किस देवता के लिए किस तेल का दीपक जलाये ? 

शनि देवता :- भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए |

भैरव देवता : काशी के कोतवाल भैरव के लिए भी सरसों के तेल का दीपक जलाने की बात बताई गयी है |

हनुमान जी : हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाये |

राहु केतु : राहु केतु के के दोष की मुक्ति के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाये |

पितरो के लिए : पितृ देवी देवताओ के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए |

माँ लक्ष्मी , विष्णु , गणेश , दुर्गा , शिवजी और अन्य देवी देवताओ के लिए गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करे |

किस देवी देवता का कौनसा दीपक

किस देवता के कितने मुखी दीपक जलाये

भगवान श्री गणेश के लिए तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए |

भैरव साधना के लिए सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए | यह शत्रु की परास्त कराने की शक्ति रखता है |

भगवान् विष्णु के दसावतार की आराधना के लिए दसमुखी दीपक जलाना चाहिए |

लक्ष्मी जी की प्रसन्नता के लिए घी का सात मुखी दीपक जलाना चाहिए |

सारांश 

  1. सनातन प्रेमियों इस पोस्ट में आपने जाना कि किस देवी देवता के लिए कौनसा दीपक हमें जलाना चाहिए . साथ ही हमने बताया कि कितने मुखी दीपक को जलाने की बात यहा बताई गयी है . आशा करता हूँ कि आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी 

Other Similar Posts

देवी देवताओ की पूजा के मुख्य नियम

कैसे करे भगवान की पूजा – जाने सही पूजा विधि

पूजा में जरुर रखे ये 10 चीजे , तभी होगी पूजा पूर्ण

किस देवी देवता का कौनसा वाहन है 

कौनसे देवता के लिए कौनसी माला मंत्र जप में काम में ले 

Post a Comment

Previous Post Next Post