भारत के महान सप्त ऋषि कौनसे है

Bharat Ke Sapt Rishi Kounse Hai . भारत संतो की भूमि रहा है और संसार की रचना के साथ साथ ब्रह्मा जी ने अपने कई मानस पुत्रो को उत्पति कर ज्ञान , धर्म और नैतिक मूल्यों को संसार में पनपाया था | सप्त ऋषि सबसे महान ऋषियों को दर्शाते है | यह आकाश में स्तिथ सात तारो का समूह भी है जिनके नाम इन्ही ऋषियों के नाम पर है |

bhart ke sapt rishi kounse hai


वेदों और पुराणों में होता है इनका जिक्र

सनातन धर्म की नींव भारत के वेद पुराणों में इन सप्त ऋषियों का वर्णन आता है | वेदो का कुछ भाग तो इन्ही ऋषियों द्वारा बनाया गया है |

वैवस्तवत मनु के काल में जन्में सात महान ‍ऋषि (विष्णु पुराण से )

वशिष्ठकाश्यपो यात्रिर्जमदग्निस्सगौत। विश्वामित्रभारद्वजौ सप्त सप्तर्षयोभवन्।

१. कश्यप, .२ अत्रि , ३. वशिष्ट , ४. विश्वामित्र, ५. गौतम, ६. जमदग्नि और ७. भारद्वाज हैं।

वेदों के अनुसार सप्त ऋषि

1.वशिष्ठ, 2.विश्वामित्र, 3.कण्व, 4.भारद्वाज, 5.अत्रि, 6.वामदेव और 7.शौनक।

सप्त ऋषियों का संशिप्त परिचय

वशिष्ट ऋषि : अयोध्या के राजगुरु और दशरथ नन्दनो के गुरु वशिष्ट को कौन नही जानता | ये सौम्य स्वभाव के बड़े ज्ञानी संत थे |राजा विश्वामित्र और इनके बीच कामधेनु गाय को लेकर युद्ध हुआ था जिसमे इन्होने अपने तपोबल से युद्ध में विजय प्राप्त की थी | इन्होने महामृत्युञ्जय मन्त्र का निर्माण कर हमें दिया |

विश्वामित्र : विश्वामित्र एक क्षत्रिय राजा थे पर वशिष्ट से हार जाने के बाद ये घोर तपस्या करके महाऋषि बन गये | एक बार मेनका ने इनकी तपस्या भंग करी थी जो बहुत प्रसिद्ध हुई थी | इन्होने ही महान और शक्तिशाली गायत्री मंत्र बनाया था |

भारद्वाज :- वे तपस्वी, निगृहीत चित्त, जितेन्द्रिय, दया के निधान और परमार्थ के मार्ग में बड़े ही चतुर हैं | इनके पिता देव गुरु बृहस्पति और माँ ममता थी | इन्होने और इनके पुत्रो ने वेदों की कई ऋचाओ को बनाया थे | वे मंत्रद्रष्टा थे |

अत्रि : ऋषि अत्रि ब्रह्मा के पुत्र, सोम (चन्द्र देव ) के पिता औरअनुसूया के पति थे। बताया गया है ब्रह्मा विष्णु और महेश के अंशावतार ने अत्रि और अनुसूया के घर जन्म लिया था | ब्रह्मा के अंश से सोम , विष्णु के अंश से दत्तात्रेय और महादेव के अंश से दुर्वाशा ऋषि जन्मे थे |

गौतम ऋषि : गौतम ऋषि को महान देव तुल्य नदी गोदावरी को लाने की ख्याति प्राप्त है | इन्होने महान तपस्या से अपने ऊपर लगे हुए ब्रह्मा हत्या के पाप से मुक्त हुए और नासिक के पास ब्रह्मगिरि नामक पहाड़ से गोदावरी को प्रकट किया | कहते है यह जन्म से अंधे थे और कामधेनु गाय ने इनका तम हर लिया था और यह फिर देखने लग गये थे | तभी इनका नाम गौ+तम पड़ गया | इनकी पत्नी का नाम अहिल्या था जो अति सुन्दर थी | इन्द्र की गलती के कारण गौतम ऋषि ने अहिल्या को श्राप देकर पत्थर की शिला बना दी | त्रेता युग में श्री राम ने अपने चरण कमलो से पत्थर बनी अहिल्या को श्राप से मुक्त करवाया |

जमदग्नि : ये भगवान परशुराम जी के पिता थे और इनकी पत्नी का नाम रेणुका था | यह स्वयं ऋचीक के पुत्र थे | इनके आश्रम में कामधेनु गाय थी जिसे छल से कार्तवीर्य अपनी राजधानी माहिष्मति ले गया था | परशुराम जी ने तब कार्तवीर्य और उसके पुत्रो का संहार कर फिर से कामधेनु को आश्रम ले आये |

कश्यप : भगवान सूर्य के पिता कश्यप थे और कश्यप स्वयं ब्रह्मा के मानस पुत्र मरीचि के पुत्र थे | कश्यप ने दक्ष प्रजापति की 17 पुत्रियों से विवाह किया था | कश्यप को संतान रूप में देव , दैत्य , दानव , नाग , सूर्य , राक्षस , वृक्ष आदि मिले | अर्थात हम सभी एक तरह से कश्यप के भाग है . 


सारांश 

  1. भारत में पुराने समय से ही आकाश में सात तारो के समूह को सप्त ऋषि के नाम से जाना जाता है . ये सप्त ऋषि कौन है और उनकी संशिप्त जीवनी के बारे में हमने आपको बताया है .  आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post